Ranchi News : हिंदपीढ़ी की अपहृत दो बहनों के बारे में मिला सुराग, छापेमारी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दोनों की तलाश में एसआइटी कर रही है छापेमारी

विज्ञापन

रांची़ हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र निवासी अपहृत दो बहनों के बारे में पुलिस को जांच के दौरान कुछ सुराग मिले हैं. इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश में जांच तेज कर दी है. मामले में अनुसंधान के लिए गठित एसआइटी दोनों बहनों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है. छापेमारी में शामिल पुलिस टीम के अनुसार अभी तक दोनों की तलाश में विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा चुके हैं. कुछ लोगों से पूछताछ भी की गयी है. इसके आधार पर कुछ सुराग मिले हैं. पुलिस दोनों को वापस लाने के बाद हरसंभव प्रयास कर रही है. स्वास्थ्य मंत्री सहित कांग्रेस के अन्य नेता पहुंचे हिंदपीढ़ी, परिजनों से मिले : अपहृत छात्रा के परिजनों से मिलने मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी सहित कांग्रेस के नेता हिंदपीढ़ी पहुंचे. मौके पर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस मामले को लेकर गंभीर हैं. सरकार दोनों बहनों को खोजने की पूरी कोशिश कर रही है. जल्द ही दोनों लड़कियों को सकुशल घर लाया जायेगा. उन्होंने परिजनों से कहा कि वह सिर्फ आपकी ही बेटी नहीं, मेरी भी बेटी है. इरफान अंसारी के साथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव सहित कांग्रेस के अन्य नेता साथ थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola