रथ मेला में दो शिफ्ट में करायी जायेगी सफाई

Updated:
विज्ञापन

रथ मेला में श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए रांची नगर निगम यहां दो शिफ्टों में सफाई करायेगा.

विज्ञापन

रांची. रथ मेला में श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए रांची नगर निगम यहां दो शिफ्टों में सफाई करायेगा. पहली शिफ्ट सुबह छह बजे से दिन के दो बजे तक होगी. उसके बाद दूसरी शिफ्ट दिन के दो बजे से रात 10 बजे तक होगी. इस दौरान निगमकर्मियों द्वारा सड़क किनारे बिखरे कचरे का उठाव करने के साथ नालियों की सफाई की जायेगी. ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव किया जायेगा. मेला परिसर को दुरुस्त रखने के लिए निगम द्वारा एक जोनल सुपरवाइजर और पांच सुपरवाइजर को मेला चलने तक प्रतिनियुक्त किया गया है. मेला परिसर में बाहर से आनेवाले लोगों को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए मेला में 10 जगहों पर वाटर टैंकर लगाये जायेंगे. पांच जगहों पर चलंत शौचालय भी लगाये जायेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola