Cricket : वेदांत की शतकीय पारी, 500 रन पर मुंबई की पारी घोषित
मुंबई की ओर से वेदांत ने 145 रन की शतकीय पारी खेली.
बोकारो. बोकारो में खेले जा रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 क्रिकेट के दूसरे दिन शनिवार को झारखंड के खिलाफ मुंबई ने नौ विकेट पर 500 रन बना कर पारी घोषित कर दी. मुंबई की ओर से वेदांत ने 145 रन की शतकीय पारी खेली. वेदांत ने 211 गेदों का सामना किया और पारी में 13 चौके और तीन छक्के जड़े. वहीं अथर्व भोसले ने 37 व राजेश सरदार ने नाबाद 21 रन बनाये. झारखंड की ओर से ओम सिंह ने तीन विकेट लिये. पहली पारी में शुरुआत खराब शुरुआत के बाद झारखंड की ओर से चौथे विकेट के लिए रॉबिन मिंज व राजनदीप सिंह ने 60 रन जोड़ कर टीम को संकट से उबारा. दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय झारखंड ने 21 ओवर में तीन विकेट खोकर 78 रन बना लिये थे. स्टंप के समय रॉबिन मिंज 47 व राजनदीप सिंह 17 रनों पर नाबाद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए