ePaper

Christmas 2022: रांची में क्रिसमस को लेकर धूम, गिटार चरनी बनी आकर्षण का केंद्र

Updated at : 23 Dec 2022 2:53 PM (IST)
विज्ञापन
Christmas 2022: रांची में क्रिसमस को लेकर धूम, गिटार चरनी बनी आकर्षण का केंद्र

Christmas 2022: रांची में हर साल बड़े ही धूम-धाम से क्रिसमस मनाया जाता है. इस दिन प्रभु यीशु का जन्म हुआ था. यीशु के जन्म पर्व को लोग उत्साह के साथ मनाते हैं. इस पवित्र घटना के प्रतीकात्मक प्रारूप को चरनी के जरिये पेश किया जाता है. रांची के विभिन्न जगहों में लाइव चरणी तैयार की जा रही है.

विज्ञापन
undefined

रांची में क्रिसमस मनाने की परंपरा 177 साल पुरानी है. इस मौके पर खास तौर पर चरनी बनाई जाती है. बाजार में उपलब्ध रेडिमेड चरनी में संत मेरी चर्च, सीएनआइ चर्च और जीइएल चर्च का प्रारूप खास है. इसके अलावा घरौंदा, कुटिया व गोशाला के प्रारूप में भी चरनी मिल रही है. इनकी कीमत 200 से 2000 रुपये तक है.

undefined

बिशप हाउस, पुरुलिया रोड में मिशन वर्क थीम पर चरनी बनायी जा रही है. इसे जमगई, हुलहुंडू में तैयार हो रहे मिशन स्टेशन के मुख्य द्वार का प्रारूप दिया गया है. साथ ही आस-पास की सज्जा को किंग्स यानी तीन ज्योतिष के नगर के रूप में विकसित किया है.

undefined

रांची के संत जॉन हाई स्कूल में गिटार के प्रारूप की चरनी बनाई गई है. जो कि काफी आकर्षक लग रहा है. लोगों को यह गिटार वाला चरनी काफी पसंद आ रहा है.

undefined

रांची के विभिन्न इलाकों में चरनी की तैयारी की जा रही है. डंगरा टोली, बरही टोली, सीआइपी कॉलोनी कांके, सेम्हर टोली कांके, सीएमपीडीआइ, खोरहा टोली, हेसाग, राजेंद्र चौक डोरंडा, नामकुम आदि इलाकों में मसीही विश्वासी डिजाइनर चरनी तैयार कर रहे हैं. इसके अलावा विभिन्न चर्च और संस्थानों व घर में क्रिसमस ट्री के साथ डिजाइनर चरनी की सजावट दिखायी देने लगी है.

undefined

रांची के बहू बाजार स्थित संत पॉल कैथेड्रल (St. Paul Cathedral) झारखंड में एंग्लिएं कन कलीसिया का पहला महागिरजाघर है. यहां भी बड़े धूम-धाम से क्रिसमस मनाया जाता है.

विज्ञापन
Nutan kumari

लेखक के बारे में

By Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola