ePaper

Chas News: जर्जर तारों की वजह से दहशत में जी रहे पुराना बाजार क्षेत्र के लोग

Updated at : 20 Feb 2025 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
Chas News Prabhat Khabar Aapke Dwar

बजबजाती नाली, सड़क किनारे पड़ी गंदगी और पोल पर लगे जर्जर तार. फोटो : प्रभात खबर

Chas News: बोकारो जिले के पुराना बाजार में जर्जर तारों की वजह से लोग दहशत में जी रहे हैं. क्षेत्र में कौन-कौन सी समस्याएं हैं, वहां के लोगों ने खुद बताया.

विज्ञापन

Chas News: एक समय था जब चास का मतलब पुराना बाजार और पुराना चास हुआ करता था. धीरे-धीरे लोग बसते गये और चास ने व्यावसायिक शहर का रूप ले लिया. वर्तमान में चास बोकारो जिले का सबसे महत्वपूर्ण शहर है. चास नगर परिषद से नगर निगम बन गया, लेकिन पुराना बाजार क्षेत्र की सूरत अभी तक नहीं बदली. लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं. समस्याओं से जूझ रहे हैं. सफाई, पेयजल और बिजली की समस्या की वजह से लोगों को बहुत परेशानी होती है. गुरुवार को चास पुराना बाजार के बड़ा दुर्गा मंदिर के पास ‘प्रभात खबर पाठक संवाद’ का आयोजन किया गया. संवाद में वार्ड नंबर 15, 16, 20 और 21 के लोगों ने चास निगम क्षेत्र की समस्याओं पर खुलकर बात की.

बिजली विभाग शिकायतों पर नहीं करता कार्रवाई

वार्ड 15 के पूर्व पार्षद अमर स्वर्णकार, राजू मोदक, विकास मोदक, लक्ष्मीकांत पाल, दामोदर दत्ता और अन्य ने कहा कि महावीर चौक से पुराना बाजार तक सभी बिजली के तार जर्जर हो गये हैं. जर्जर तार अचानक टूटकर गिरने से कई बार दुर्घटना हो चुकी है. तार में कई बार आग लग जाता है. बिजली विभाग में दर्जनों बार इस संबंध में शिकायत की गयी, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की हुई. लोगों ने कहा कि कुछ दिनों में गर्मी शुरू हो जायेगी. बिजली का लोड बढ़ने से फिर तार टूटकर गिरेंगे. कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. पुराना बाजार के लोग दहशत में जी रहे हैं. अमर स्वर्णकार ने कहा कि चास बाजार के सबसे प्रमुख तालाब भोलूर बांध का सौंदर्यीकरण नहीं हो सका. भोलूर बांध के नाम पर सिर्फ सरकारी राशि की बंदरबांट की गयी.

  • प्रभात खबर पाठक संवाद में वार्ड 15, 16, 20 और 21 के लोगों ने गिनायी समस्याएं
  • महावीर चौक से पुराना बाजार तक के बिजली के जर्जर तार हो गये हैं जर्जर
  • जाम, नाली की दुर्गंध और सड़क पर फैले कचरे से आवागमन हो रहा मुश्किल
प्रभात खबर आपके द्वार में शामिल चास के पुराना बाजार के स्थानीय लोग. फोटो : प्रभात खबर

वार्ड 20 में नहीं हुआ नाला का निर्माण

वार्ड 20 की पूर्व वार्ड पार्षद सुरभि देवी, राजेश दत्ता, प्रेम कुमार, मृत्युंजय दत्ता सहित अन्य ने कहा कि वार्ड 20 की ओर निगम प्रशासन का ध्यान ही नहीं है. वार्ड क्षेत्र में नाली जाम रहता है. ढक्कन रहित नाला निर्माण करने के लिए कई बार आवेदन दिया गया, पर कुछ नहीं हुआ. हल्की बारिश में नाली की गंदगी सड़क पर आ जाती है. स्ट्रीट लाइट 2 वर्षों से खराब है. सप्लाई वाटर का कनेक्शन अभी तक पूरा नहीं हुआ है. निरंतर पानी नहीं मिलता. पाइपलाइन है, लेकिन कनेक्शन नहीं होने के कारण सप्लाई का पानी लोगों को नहीं मिल रहा. पूर्व वार्ड पार्षद ने कहा कि वार्ड 20 क्षेत्र स्लम क्षेत्र है, लेकिन अभी तक पूरे क्षेत्र में जरूरतमंद को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है. कहा कि जन मुद्दों को अगर निगम या प्रशासन समाधान करने में रुचि नहीं लेता है, तो आम जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नहीं होती है नियमित साफ-सफाई

स्वर्णकार मुहल्ला निवासी कार्तिक स्वर्णकार, सपन स्वर्णकार, विलंब स्वर्णकार सहित अन्य ने कहा कि चास नगर परिषद से निगम बन गया, लेकिन हमलोगों को गंदगी से मुक्ति नहीं मिली. 4 साल से मुहल्ले की स्थिति खराब है. नाली पूरी तरह जाम है. दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. गंदगी के कारण पूरे क्षेत्र में मच्छर का प्रकोप बढ़ गया है. सप्ताह-दस दिन में फॉगिंग होती है. सिर्फ मुख्य पथ में रोज सफाई और कचरा उठाव होता है. वर्ष 2017 में कुछ दिन सप्लाई का पानी हमलोगों को मिला, इसके बाद अभी तक पानी नसीब नहीं है. पूरा क्षेत्र बोरिंग के भरोसे है. इस संबंध में कई बार हमलोगों ने निगम कार्यालय में शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं हुई.

हल्की बारिश में ही नाली का पानी आ जाता है सड़क पर, कीचड़ से सनी सड़क से गुजरने को मजबूर हो जाते हैं लोग. फोटो : प्रभात खबर

दिन में 2 बार सप्लाई का पानी देने की मांग

प्रदीप केडिया, गोसाईं दत्ता, सुजीत दे, राकेश दे, भक्ति पाल, निमाई दत्ता,अर्जुन स्वर्णकार, संजय पाल और अन्य ने निगम प्रशासन से दिन में 2 बार सप्लाई का पानी देने की मांग की. लोगों ने कहा कि सुबह बिजली कटने से लोगों को बहुत परेशानी होती है. सुबह 8 बजे से 10 बजे तक निर्बाध बिजली आपूर्ति होनी चाहिए, ताकि लोगों को सुबह कोई परेशानी न हो.

इसे भी पढ़ें

रांची के अपर बाजार में 3 गोदामों में लगी भीषण आग, 2 करोड़ से अधिक का नुकसान

Khunti Weather: खूंटी में तूफान के साथ तेज बारिश, ओला वृष्टि से सड़कों पर बिछी बर्फ की चादर

Hail-Thunder Alert: झारखंड के इन 7 जिलों में आज गिरेंगे ओले, 10 जिले में गरज के साथ बारिश-वज्रपात की चेतावनी

20 फरवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें रेट लिस्ट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola