चैती छठ पर्व : आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ

Updated:
विज्ञापन

चार दिवसीय चैती छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को खरना अनुष्ठान हुआ. इसी के साथ 36 घंटे निर्जला व्रत शुरू होगा.

विज्ञापन

रांची. चार दिवसीय चैती छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को खरना अनुष्ठान हुआ. छठ व्रतियों ने दिनभर निर्जला उपवास कर शाम को सूर्यदेव की पूजा की और अनुष्ठान पूरा किया. भगवान को प्रसाद स्वरूप खीर, रोटी और केला अर्पित किये गये. परिजनों और रिश्तेदारों के बीच प्रसाद वितरण हुआ. महिलाओं ने छठ व्रतियों के हाथों सिंदूर का टीका लगवा कर आशीर्वाद लिये. इसी के साथ छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया. छठ व्रती आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ देंगे. वहीं व्रती सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ देंगे. इसी के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हो जायेगा. आज सूर्यास्त का समय : शाम 6़:17 बजे सूर्योदय का समय : सुबह 5़:42 बजे

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola