तीरंदाज दीपिका की मां से चेन छीनी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज व रातू चट्टी निवासी दीपिका कुमारी की मां गीता देवी की सोने की चेन छीन कर बाइक सवार फरार हो गये. चेन की अनुमानित कीमत डेढ़ लाख रुपये बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार, दीपिका का शनिवार को जन्मदिन था. इसकी तैयारी को लेकर उसके पिता शिवनारायण प्रजापति व माता गीता देवी रांची गये थे.

विज्ञापन

रातू : अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज व रातू चट्टी निवासी दीपिका कुमारी की मां गीता देवी की सोने की चेन छीन कर बाइक सवार फरार हो गये. चेन की अनुमानित कीमत डेढ़ लाख रुपये बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार, दीपिका का शनिवार को जन्मदिन था. इसकी तैयारी को लेकर उसके पिता शिवनारायण प्रजापति व माता गीता देवी रांची गये थे.

विज्ञापन

दोपहर करीब ढाई बजे वे घर लौट रहे थे. इसी दौरान तिलता के सोडा फाउंटेन होटल के समीप पीछे से एक बाइक सवार ने दोनों को ओवरटेक किया तथा पीछे बैठा अपराधी गीता देवी के गले से झपट्टा मार कर सोने की चेन खींच ली व फरार हो गये.

घटना के बाद दोनों पति-पत्नी सहम गये. बिना पुलिस को सूचित किये घर चले गये. इस संबंध में शिवनारायण से फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि अभी दीपिका की शादी की तैयारी कर रहे हैं. इसलिए घटना की जानकारी थाना को नहीं दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola