WorldSkills Shanghai 2026: भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे CGU के 8 छात्र, 7 कौशल क्षेत्रों में दिखाएंगे हुनर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवी रमन ग्लोबल यूनिवर्सिटी (सीजीयू) के आठ छात्र सितंबर में होने वाले वर्ल्डस्किल शंघाई 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. वे 7 कौशल क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे. यह 'कौशल का ओलिंपिक' चीन के शंघाई में होगा.

विज्ञापन

भुवनेश्वर. सीवी रमन ग्लोबल यूनिवर्सिटी (सीजीयू), ओडिशा के आठ छात्र सितंबर में आयोजित होने वाले वर्ल्डस्किल शंघाई 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. ‘कौशल का ओलिंपिक’ माने जाने वाला 48वां अंतरराष्ट्रीय कौशल मुकाबला 22 से 27 सितंबर तक चीन के शंघाई में आयोजित होगा. प्रतियोगिता में 73 देशों के करीब 1400 प्रतिभागी 64 विभिन्न कौशल क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

विज्ञापन

सात कौशल क्षेत्रों में मुकाबला करेंगे सीजीयू के छात्र

सीजीयू के आठ छात्र प्रतियोगिता के सात कौशल क्षेत्रों में हिस्सा लेंगे. इनमें ग्राफिक डिजाइन टेक्नोलॉजी, पेटीसरी एंड कन्फेक्शनरी, रेस्तरां सर्विस, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग, ऑटोनॉमस मोबाइल रोबोटिक्स, इंडस्ट्रियल कंट्रोल और वॉटर टेक्नोलॉजी शामिल हैं.

इन छात्रों के चयन से सीजीयू की तकनीकी और व्यावसायिक कौशल शिक्षा में भागीदारी को अंतरराष्ट्रीय मंच मिला है. शंघाई में होने वाली इस प्रतियोगिता में अलग-अलग देशों के प्रतिभागी अपने-अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola