सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए झारखंड सरकार लगवायेगी टीका, 195 संदिग्ध मामलों की हुई है पहचान

Published by : Sameer Oraon Updated At : 09 Sep 2022 9:35 AM

विज्ञापन

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए झारखंड सरकार टीका लगवायेगी. स्वास्थ्य विभाग ने सब्सिडाइज कीमत पर बचाव का वैक्सीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव तैयार किया है. राज्य में 195 संदिग्ध मामलों की पहचान की गयी थी.

विज्ञापन

रांची : झारखंड सरकार महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका लगवायेगी. हालांकि, यह कोविड के वैक्सीन की तरह नि:शुल्क नहीं होगा. स्वास्थ्य विभाग ने सब्सिडाइज कीमत पर सर्वाइकल कैंसर से बचाव का वैक्सीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव तैयार किया है. कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीन उपलब्ध करायी जायेगी.

आइएमए के आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2021-22 में झारखंड में 1.27 लाख महिलाओं की स्क्रीनिंग के बाद 195 संदिग्ध मामलों की पहचान की गयी थी. सर्वाइकल कैंसर के मरीजों की बढ़ती रफ्तार की वजह से इस वर्ष 2.70 लाख महिलाओं की स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया है.

ब्रेस्ट कैंसर के बाद सबसे ज्यादा मामले :

सर्वाइकल कैंसर महिलाओं को होनेवाली बीमारी है. देश में ब्रेस्ट कैंसर के बाद सबसे ज्यादा मामले सर्वाइकल कैंसर के मिलते हैं. यह ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी वायरस) की वजह से होता है. एचपीवी वायरस लंबे समय तक शरीर में रह कर सर्वाइकल कैंसर का कारण बनता है. हालांकि, जिन महिलाओं की इम्यूनिटी अच्छी होती है, उनके शरीर में यह वायरस पनप नहीं पाता है. लेकिन, किसी बीमारी से पीड़ित महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर होने की आशंका रहती है.

हर साल 1.23 लाख मामले आते हैं पकड़ में :

देश में सवाईकल कैंसर के लक्षणों के बारे में जानकारी न होना और बीमारी को नजरअंदाज करने की वजह से अधिकतर मामले एडवांस स्टेज में सामने आते हैं. डब्लूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में हर साल 1.23 लाख सर्वाइकल कैंसर के मामले सामने आते हैं. इनमें से लगभग 67 हजार महिलाओं की मौत हो जाती है. राज्य सरकार महिलाओं को वैक्सीन उपलब्ध करा कर इसकी वजह से हो रही मौतों पर काबू करना चाहती है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola