सीआइटी के विद्यार्थियों को दी गयी करियर की जानकारी

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

करियर की दी गयी जानकारी

विज्ञापन

सीआइटी के विद्यार्थियों को दी गयी करियर की जानकारी

अनगड़ा. आइटी सेक्टर की कंपनी टीसीएस ने सोमवार को कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सीआइटी) में इंजीनियरिंग के फाइनल व प्री फाइनल सेशन के विद्यार्थियों के लिए प्री प्लेसमेंट टॉक का आयोजन किया. कंपनी के एचआर टीम के संदीप रॉय एवं आकाश घोष ने विद्यार्थियों को चयन प्रकिया की जानकारी दी. वहीं विद्यार्थियों द्वारा पूछे गये सवालों का भी जवाब दिया. कंपनी के प्रतिनिधियों ने चयन के लिए टीसीएस की ओर से सालाना आयोजित होनेवाले (एनक्यूटी) ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रकिया के अलावा इंटर्नशिप, करियर ग्रोथ, अपग्रेड स्किल्स, कट ऑफ, टेस्ट पैटर्न के बेसिक व एडवांस आदि की जानकारी दी. मौके पर चीफ कोर्डिनेटर प्रो अंकित सिंह, प्रोफेसर इंचार्ज ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट डॉ केपी दत्ता, कौशिक चटर्जी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. सत्र में कंप्यूटर साइंस के अलावे इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने भाग लिया.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola