संत मदर टेरेसा स्कूल में पुस्तक विमोचन सह शिक्षक सम्मान समारोह
पुस्तक का विमोचन करते मुख्य अतिथि | Prabhat Khabar Network
मेसरा के संत मदर टेरेसा उच्च विद्यालय में डॉ अनंग मोहन मुखर्जी की पुस्तक कैक्टस का विमोचन हुआ और शिक्षकों को सम्मानित किया गया.
मेसरा. संत मदर टेरेसा उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार को पुस्तक विमोचन सह शिक्षक सम्मान समारोह हुआ. डॉ अनंग मोहन मुखर्जी की पुस्तक ‘कैक्टस’ का विमोचन विद्यालय अध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर, सचिव सरिता देवी व कैराली पब्लिक स्कूल की निदेशक विजयलक्ष्मी ने संयुक्त रूप से किया.
मौके पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में डॉ अनंग मोहन मुखर्जी, सरिता देवी व विजयलक्ष्मी ने विचार रखे. समारोह में पुस्तक की 510 प्रतियां वितरित की गयीं.
संचालन निजामुद्दीन अंसारी ने किया. मौके पर संजय कुमार, सत्येंद्र, संगीता कुमारी, सीमा देवी समेत अन्य मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन विजय प्रजापति ने किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए