Jharkhand News: Byju’s T20 क्रिकेट में धनबाद डायनमोज और बोकारो ब्लास्टर जीते

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले जा रहे बायजूस टी-20 क्रिकेट में गुरुवार को धनबाद डायनमोज ने सिंहभूम स्ट्राइकर को 11 रन से हराया. दूसरे मुकाबले में बोकारो ब्लास्टर ने रांची रेडर्स को छह विकेट से पराजित किया.

विज्ञापन

Jharkhand News: रांची जेएससीए स्टेडियम में खेले जा रहे बायजूस टी-20 क्रिकेट में गुरुवार को धनबाद डायनमोज ने सिंहभूम स्ट्राइकर को 11 रन से हराया. वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में बोकारो ब्लास्टर ने रांची रेडर्स को छह विकेट से पराजित किया. पहले मैच में धनबाद डायनमोज के विकास विशाल, जबकि दूसरे मैच में बोकारो ब्लास्टर के विशाल सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बालकृष्णा ने 63 बनाए रन

पहले मैच में गुरुवार को धनबाद ने सात विकेट पर 139 रन बनाये. प्रकाश मुंडा ने 23, विकास विशाल ने 32, विल्फ्रेड बैंग ने 21 रन बनाये. सिंहभूम के बालकृष्णा ने दो, जबकि सोनू सिंह ने तीन विकेट लिए. जवाब में सिंहभूम स्ट्राइकर सात विकेट पर 128 रन ही बना सका. अंकित कुमार ने 25 व बालकृष्णा ने 63 रन बनाए.

Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE: रांची हिंसा मामले में अब 8 जुलाई को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

रांची के अजीत कुमार ने लिए तीन विकेट

धनबाद की ओर से युवराज कुमार, प्रतीक रंजन व शीत कुमार ने दो-दो विकेट झटके. दूसरे मैच में रांची रेडर्स ने पांच विकेट पर 118 रन बनाये. अनंव सिन्हा ने 77 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. जवाब में बोकारो ने 17.5 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. बोकारो के विशाल सिंह ने 47, सत्य सेतु व भानु आनंद ने 21-21 रन बनाये. रांची के अजीत कुमार ने तीन विकेट लिए.

Also Read: Jharkhand News: दूल्हा एक, दुल्हन दो, झारखंड में कैसे एक प्रेमी को आखिरकार प्रेमिका से ही करनी पड़ी शादी

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरें पढे़ं यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

Also Read: Mandar By-Election: मांडर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग को लेकर महिला, बुजुर्गों व दिव्यांगों में उत्साह

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola