ePaper

Ranchi News : चक्रधरपुर मंडल में लिया जायेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें होंगी प्रभावित

Updated at : 25 Dec 2024 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : चक्रधरपुर मंडल में लिया जायेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें होंगी प्रभावित

विशाखापटनम-वाराणसी एक्सप्रेस 29 दिसंबर को रद्द रहेगी

विज्ञापन

रांची. दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत विकास कार्य को लेकर ब्लॉक लिया जायेगा. जिसके कारण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. ट्रेन संख्या 18311 विशाखापटनम-वाराणसी एक्सप्रेस 29 दिसंबर को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 18312 वाराणसी-विशाखापटनम एक्सप्रेस 30 दिसंबर को रद्द रहेगी. वहीं ट्रेन संख्या 07051 हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल एक्सप्रेस 28 दिसंबर को निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर चार घंटे विलंब से हैदराबाद से प्रस्थान करेगी. वहीं ट्रेन संख्या 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस 28 दिसंबर को निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर एक घंटे विलंब से सिकंदराबाद से प्रस्थान करेगी. ट्रेन संख्या 18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस 29 दिसंबर को निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 30 मिनट विलंब से हटिया से प्रस्थान करेगी.

टिटिलागढ़-टुंडाला-टिटिलागढ़ कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन वाया रांची होकर चलेगी

रांची. महाकुंभ मेला को लेकर ट्रेन संख्या 08314/08313 टिटिलागढ़-टुंडला-टिटिलागढ़ कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन (वाया रांची) चलेगी. ट्रेन संख्या 08314 टिटिलागढ़-टुंडाला कुंभ मेला स्पेशल (वाया रांची) 09, 16, 23 जनवरी व 06, 20 एवं 27 फरवरी को टिटिलागढ़ से चलेगी. इस ट्रेन का टिटिलागढ़ प्रस्थान (गुरुवार) शाम 5:00 बजे, हटिया प्रस्थान रात 2:30 बजे, रांची प्रस्थान शुक्रवार रात 02:50 बजे, मुरी प्रस्थान सुबह 4:02 बजे एवं टुंडला आगमन (शनिवार) को सुबह 2:30 बजे होगा. ट्रेन संख्या 08313 टुंडला-टिटिलागढ़ कुंभ मेला स्पेशल (वाया रांची) 11, 18, 25 जनवरी व 08, 22 फरवरी एवं 01 मार्च को टुंडला से चलेगी. इस ट्रेन का टुंडला प्रस्थान (शनिवार) सुबह 5:00 बजे, मुरी प्रस्थान रात 12:15 बजे, रांची प्रस्थान रात 1:40 बजे, हटिया प्रस्थान रात 2:00 बजे एवं टिटिलागढ़ आगमन (रविवार) सुबह 11:00 बजे होगा.

भुवनेश्वर-टुंडला-भुवनेश्वर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन वाया मुरी चलेगी

रांची. ट्रेन संख्या 08425/08426 भुवनेश्वर-टुंडला-भुवनेश्वर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन (वाया मुरी) चलेगी. ट्रेन संख्या 08425 भुवनेश्वर-टुंडला कुंभ मेला स्पेशल (वाया मुरी) 01, 08, 22 जनवरी, 05, 19 एवं 26 फरवरी को भुवनेश्वर से चलेगी. इस ट्रेन का भुवनेश्वर प्रस्थान (बुधवार) दोपहर 12:30 बजे, मुरी प्रस्थान रात 12:25 बजे एवं टुंडला आगमन (गुरुवार) रात 8:15 बजे होगा. ट्रेन संख्या 08426 टुंडला-भुवनेश्वर कुंभ मेला स्पेशल (वाया मुरी) 03, 10, 24 जनवरी, 07, 21 एवं 28 फरवरी को टुंडला से चलेगी. इस ट्रेन का टुंडला प्रस्थान (शुक्रवार) सुबह 03:00 बजे, मुरी प्रस्थान रात 9:20 बजे एवं भुवनेश्वर आगमन (शनिवार) सुबह 7:00 बजे होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola