ePaper

झारखंड में ब्लैक फंगस के 20 मामले, सबसे ज्यादा केस रांची में, जानें अब तक राज्य में कितने मामले आयें सामने

Updated at : 10 Aug 2021 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में ब्लैक फंगस के 20 मामले, सबसे ज्यादा केस रांची में, जानें अब तक राज्य में कितने मामले आयें सामने

झारखंड में ब्लैक फंगस के 20 एक्टिव केसस हैं, अब तक इस बीमारी के 166 मामले सामने आये हैं. जिनमें से 106 संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 60 संदिग्ध पाये गये है.

विज्ञापन

Black Fungus Update In Jharkhand रांची : कोरोना महामारी के बाद ब्लैक फंगस (म्युकर माइकोसिस) दूसरी बड़ी मुसीबत बनकर सामने आया है. झारखंड में अब तक इस बीमारी के 166 मामले सामने आये हैं. इनमें से 106 संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 60 संदिग्ध पाये गये है. इनमें से 115 लोगों ने इस जानलेवा वायरस को मात दे दी है. जबकि 31 गंभीर संक्रमितों की मौत हो चुकी है.

वहीं, राज्य में फिलहाल ब्लैक फंगस के एक्टिव केस 20 हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. ब्लैक फंगस को मात देनेवालों में सबसे ज्यादा 48 रांची, 16 पू सिंहभूम, छह बोकारो, दो चतरा, एक देवघर, चार धनबाद, एक दुमका, छह गढ़वा, छह गिरिडीह, एक गुमला, नौ हजारीबाग, चार कोडरमा, एक लातेहार, पांच पलामू, चार रामगढ़ और एक साहिबगंज का संक्रमित शामिल है.

कहां कितने एक्टिव केस

रांची जिले में छह, पूर्वी सिंहभूम में चार, बोकारो में दो, चतरा में एक, धनबाद में एक, गढ़वा में दो, गोड्डा में एक, हजारीबाग में एक, जामताड़ा में एक और पलामू में ब्लैक फंगस का एक संक्रमित मरीज है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola