भाजपा की जन संवाद रैली 21 जून को

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रदेश भाजपा की ओर से 21 जून को शाम चार बजे से झारखंड जन संवाद रैली का आयोजन किया गया है.

विज्ञापन

रांची : प्रदेश भाजपा की ओर से 21 जून को शाम चार बजे से झारखंड जन संवाद रैली का आयोजन किया गया है. रैली को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान संबोधित करेंगे. इसमें सोशल मीडिया के माध्यम से हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे.

विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से कोरोना संकट के बीच पार्टी का यह अभूतपूर्व कार्यक्रम देशभर में सफल रूप से चल रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया का जो स्वप्न देखा है, उसका सफल प्रयोग पार्टी ने ऐसे संवाद कार्यक्रमों में किया है.

उन्होंने प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में अपने मंडल, बूथ जिलों में आमजन को ऑनलाइन रैली से जोड़ने का आह्वान किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola