भाजपा चलायेगी सेवा संकल्प अभियान, सिल्ली मंडल की बैठक में कार्यक्रमों को लेकर बनी रणनीति
भारतीय जनता पार्टी सिल्ली मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा. अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रमों की रणनीति पर गहन चर्चा हुई.
सिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान चलाया जायेगा. अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को सिल्ली मंडल कार्यालय में बैठक हुई. अध्यक्षता सिल्ली मंडल अध्यक्ष अंबुज रजक ने की.
अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर
बैठक में सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने और इसके तहत आयोजित होने वाले जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गयी. कार्यकर्ताओं से अभियान के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया.
बैठक में रांची जिला पूर्वी के मंत्री अलकनाथ महतो, उपाध्यक्ष रोहित साहू, महामंत्री भेगराज प्रसाद और सूरज गोराई, श्याम सुंदर महतो, अविनाश महतो, कृष्ण रविदास, अशोक कुमार महतो समेत सिल्ली मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए