झारखंड भाजपा में संगठनात्मक बदलाव, विकास प्रीतम और मुकेश निरंजन सिन्हा बने संयोजक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर झारखंड भाजपा ने अपने विभिन्न प्रकोष्ठों और विभागों के लिए नए संयोजकों और सह संयोजकों की नियुक्ति की है. इन नई नियुक्तियों से पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है.

विज्ञापन

रांची. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों और विभागों के नये संयोजकों व सह संयोजकों की घोषणा की गयी है. प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है.

विज्ञापन

जारी आदेश के अनुसार विकास प्रीतम को प्रकोष्ठ का संयोजक और संजीव मिश्रा को सह संयोजक नियुक्त किया गया है. वहीं, मुकेश निरंजन सिन्हा को विभाग का संयोजक और मनीष दुबे को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

पार्टी का मानना है कि इन नियुक्तियों से संगठनात्मक कार्यों में तेजी आयेगी और पार्टी की रणनीतियों को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola