ePaper

भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Updated at : 13 Aug 2024 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष लाल कमलेश नाथ शाहदेव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

बेड़ो. भाजपा मंडल बेड़ो व नरकोपी मंडल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष लाल कमलेश नाथ शाहदेव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. केशा मोड़ से मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा में नारा लगाते देवी मंडप, बाजार टांड़, जामटोली होते हुए खक्सीटोली गांव स्थित टाना भगत स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पहुंची. जहां महत्मा गांधी, वीर जतरा टाना भगत सहित टाना भगत स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं व शिला की सफाई कर पुष्पांजलि अर्पित की गयी. वहां से पुनः तिरंगा यात्रा महादानी मंदिर परिसर में समापन हुआ. तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गंगोत्री कूजूर, रामनारायण भगत, भोगेन सोरेन, राजीव रंजन अधिकारी, चंद्र किशोर उरांव, भीखा उरांव, आलोक, बलराम सिंह, मनोज कुमार गणेश, आनंद, अरुण, कमलेश, नीतू, तेजू, धनेश्वर, राजेश, धनंजय व कार्यकर्ता शामिल थे. इधर उप डाकघर बेड़ो के कर्मियों ने ””हर घर तिरंगा अभियान”” के तहत तिरंगा यात्रा निकाली. तिरंगा यात्रा उपडाकघर से प्रारंभ होकर महावीर चौक, जिला परिषद, देवी मंडप से वापस उपडाकघर आकर संपन्न हुई. यात्रा में सेंट्रल सबडिवीजन के सहायक डाक अधीक्षक अजय कुमार, डाक अधिदर्शक विष्णु गोप, ऋषि कांत मिश्रा, रोहित यादव व सभी डाक कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola