ePaper

भाजपा ने झारखंड से दीपक प्रकाश, बिहार से विवेक ठाकुर को दिया राज्यसभा का टिकट

Updated at : 11 Mar 2020 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा ने झारखंड से दीपक प्रकाश, बिहार से विवेक ठाकुर को दिया राज्यसभा का टिकट

jharkhand bjp fields state president deepak prakash for rajya sabha election : भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने भी झारखंड (Jharkhand) से राज्यसभा (Rajya Sabha) के अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया. भाजपा (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति ने झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है.

विज्ञापन

रांची : दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नामांकन दाखिल करने के बाद बुधवार (11 मार्च, 2020) को भारतीय जनता पार्टी ने भी झारखंड से राज्यसभा के अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया. भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है. झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर 26 मार्च को मतदान होना है. भाजपा को उम्मीद है कि वह एक सीट आसानी से जीत लेगी.

दीपक प्रकाश 25 फरवरी, 2020 को झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बनाये गये थे. इससे पहले वह प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री थे. झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में भाजपा की हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद 25 फरवरी, 2020 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था. उस वक्त दीपक प्रकाश भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री थे.

नयी दिल्ली में पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में 9 राज्यों के उम्मीदवारों की घोषणा की गयी. इसमें झारखंड से दीपक प्रकाश, बिहार से विवेक ठाकुर, असम से भुवनेश्वर कलीता, गुजरात से अभय भारद्वाज और रमीलाबेन बारा, मणिपुर से लिएसेबा महाराजा, मध्यप्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र से श्रीमंत उदयना राजे भोंसले और राजस्थान से राजेंद्र गहलोत शामिल हैं.

इतना ही नहीं, पार्टी ने अपने सहयोगी दलों के दो उम्मीदवारों के नाम भी बताये हैं. इसमें महाराष्ट्र से आरपीआइ (ए) के रामदास अठावले और असम से बीपीएफ के बुस्वजीत डाइमरी शामिल हैं.

केंद्रीय समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिहवन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गडकरी एवं केंद्रीय चुनाव समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे.

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होंगे. इसी दिन शाम को 5 बजे नतीजे घोषित कर दिये जायेंगे. निर्दलीय सांसद परिमल नथवाणी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रेमचंद गुप्ता का कार्यकाल 9 अप्रैल, 2020 में खत्म हो रहा है.

चुनाव जीतने के लिए एक उम्मीदवार को कम से कम 28 विधायकों का वोट जरूरी होगा. झामुमो के पास 30 विधायक हैं. बाबूलाल मरांडी के भाजपा में शामिल होने के बाद इस पार्टी के सदस्यों की संख्या 26 हो गयी है. ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के दो विधायकों को मिला लें, तो भाजपा समर्थक विधायकों की संख्या 28 हो जाती है.

वैसे भाजपा का दावा है कि दो निर्दलीय विधायक उसके संपर्क में हैं. इन्हें मिलाकर भाजपा को भी 30 विधायकों का समर्थन मिल जायेगा. इस तरह झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों एक-एक उम्मीदवार को राज्यसभा भेजने की स्थिति में है.

उल्लेखनीय है कि झारखंड के 2 राज्यसभा सांसदों समेत 17 राज्यों में 55 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है. इनमें महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 7, इसके बाद तमिलनाडु में 6 और पश्चिम बंगाल में 5 सीटें खाली होंगी. चुनाव आयोग के मुताबिक, 6 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी. 13 मार्च तक उम्मीदवार अपना पर्चा दाखिल कर सकेंगे और 16 मार्च को स्क्रूटनी होगी. 18 मार्च तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola