गवर्नर द्रौपदी मुर्मू से मिले भाजपा नेता, गिरती विधि-व्यवस्था पर कार्रवाई की मांग
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 Oct 2020 6:28 AM
भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिल कर राज्य में गिरती कानून व्यवस्था करने कार्रवाई की मांग की
रांची : भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिल कर राज्य में गिरती कानून व्यवस्था व महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के मामले में कार्रवाई की मांग की है़ भाजपा अध्यक्ष व दीपक प्रकाश सांसद दीपक प्रकाश के नेतृत्व में गये प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंप कर मामले में संज्ञान लेने का आग्रह किया है़
मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए श्री प्रकाश ने कहा कि आज राज्य विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है़ पूरे प्रदेश में भय व आतंक का वातावरण है़ बलात्कार और महिला अत्याचार की घटनाएं चरम पर है़ भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इसे बताने के लिए 10 महीने के आंकड़े ही काफी है़ं. अब तक प्रदेश भर में 1200 से ज्यादा इस सरकार में बलात्कार की घटनाएं घटी है़ं.
प्रतिदिन पांच बलात्कार और हत्या की घटनाएं आम बात हो गयी है़ं आदिवासी व दलित समाज की नाबालिग बेटियों के साथ यह सब हो रहा है़ गिरिडीह के राजधनवार की घटना हो, जिसमे जांच की लापरवाही पर हाईकोर्ट ने सरकार को कड़ी फटकार लगायी, चाहे रांची पुलिस गेस्ट हाउस की घटना हो जिसपर स्वयं राज्यपाल महोदया ने संज्ञान लिया़.
भाजपा नेता ने राज्यपाल को बताया कि मुख्यमंत्री के विधान सभा क्षेत्र बरहेट की आदिवासी नाबालिग के साथ दुष्कर्म और फिर हत्या हो गयी़ दूसरे दिन राज्य की उपराजधानी में पांचवीं की छात्रा के साथ हुई दरिंदगी और हत्या ने राज्य को शर्मसार किया़ उन्होंने कहा कि राज्य गिरती विधि व्यवस्था को लेकर राज्यपाल से सख्त कार्रवाई की मांग की गयी है़ प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू और मेयर आशा लकड़ा शामिल थे.
posted by : sameer oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










