ओके ::::::::: जीत के प्रति आश्वस्त हैं भाजपा प्रत्याशी

Updated:
विज्ञापन

खिजरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामकुमार पाहन अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं.

विज्ञापन

अनगड़ा.

खिजरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामकुमार पाहन अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं. चुनाव बीतने के बाद गुरुवार की सुबह रामकुमार पाहन ने अपने साल्हन स्थित आवास में धूप में बैठकर घंटों कार्यकर्ताओं से चुनाव में मिले वोट को लेकर फीडबैक लिया. अपनी पहचान लाल बंडी पहने श्री पाहन आज हंसी-ठिठौली के मूड में थे. श्री पाहन ने बताया कि एक नया दांत निकल रहा है, जिससे तकलीफ हो रही है. कार्यकर्ताओं ने इसे अक्ल दांत कहा तो सभी हंसने लगे. कार्यकर्ताओं से उन्होंने एक-एक बूथ को लेकर चर्चा की. कार्यकर्ता छत्रधारी महतो, बिहारी साहू, रोहित करमाली, वसंत चौधरी, सिकंदर अंसारी, पिंकी सिंह, कलेश करमाली, अजय महतो के साथ बैठकर चाय पी. इसके बाद प्रभात खबर पढ़ी. कहा कि प्रभात खबर वास्तविक खबरें प्रकाशित करता है. अखबार पढ़ते हुए कहा कि अबकी बार भाजपा की सरकार राज्य में बनेगी. कार्यकर्ताओं ने पार्टी मांगी, उन्होंने कहा कि रिजल्ट आने दें, पार्टी भी मिलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola