Ranchi News : भगवान बिरसा मुंडा का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है : राज्यपाल

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर जाकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

विज्ञापन

रांची (विशेष संवाददाता). राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर जाकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. राज्यपाल ने उक्त अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. उनका साहस, संघर्ष और मातृभूमि के प्रति समर्पण हमें अपने कर्तव्यों के प्रति दृढ़ संकल्पित होने की प्रेरणा देता है. राज्यपाल ने बिरसा पार्क व बिरसा चौक पर भी भगवान बिरसा मुंडा को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

झारखंड स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को दी बधाई

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को झारखंड राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त राज्यवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से सुशोभित एवं खनिज संपदा से परिपूर्ण इस राज्य में विकास की अपार संभावनाएं हैं. उन्होंने सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि, राज्य की निरंतर प्रगति तथा समृद्ध झारखंड की कामना की है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola