बानपुर मर्डर केस का खुलासा: बेटे ने ही की थी पिता की हत्या, जीजा को फंसाने का रचा था साजिश

Updated:
विज्ञापन

अनगड़ा थाना | Prabhat Khabar Network

झारखंड के अनगड़ा में सुधीर तिर्की हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बेटे निकी तिर्की को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने पिता की हत्या कर जीजा को फंसाने की साजिश रची थी.

विज्ञापन

अनगड़ा (रांची): थाना क्षेत्र के बानपुर बंडलजारा में सोमवार को हुई 55 वर्षीय सुधीर तिर्की की हत्या का पुलिस ने तीसरे दिन गुरुवार को खुलासा कर दिया. मामले में चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है. पुलिस ने मृतक के बड़े बेटे निकी तिर्की को ही हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुधीर तिर्की अपनी पत्नी और बेटी के दिल्ली में काम करने के कारण घर पर बड़े बेटे निकी तिर्की और दामाद रविंद्र असुर के साथ रहते थे. थाना प्रभारी गौतम रजवार ने बताया कि बुधवार को हुई गहन पूछताछ में निकी तिर्की ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

6 हजार रुपए देने के बाद वापस लिये थे 1500

पूछताछ में निकी ने बताया कि वह लातेहार के बालूमाथ में काम करता है. छुट्टी में घर आने के दौरान उसने अपने पिता को 6,000 रुपए दिये थे. सोमवार को उसने पिता से 1,500 रुपए वापस लिए और गंगाघाट में दोस्तों के साथ मटन-शराब की पार्टी की. रात में घर लौटने के बाद उसने पिता से खाना मांगा. पिता ने खाना नहीं बनने की बात कही. इसी बात पर निकी गुस्से में आ गया और उसने पिता के साथ मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. मारपीट की वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से भाग निकला.

ये भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price Hike: रांची में आज से महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें कितने बढ़े दाम

रातभर आंगन में पड़ा रहा घायल

वहीं, मारपीट के बाद घायल पिता सुधीर तिर्की रातभर घर के आंगन में पड़े रहे और बारिश में भीगते रहे. मंगलवार सुबह ग्रामीण उन्हें आंगन में पड़ा देखा जिसके बाद वे उन्हें इलाज के लिए आनन-फानन अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

जीजा को फंसाने के लिए दर्ज कराई थी प्राथमिकी

पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद निकी ने खुद को निर्दोष साबित करने और पुलिस को गुमराह करने की साजिश रची. इतना ही नहीं आरोपी ने अपने जीजा रविंद्र असुर को हत्या के मामले में फंसाने के इरादे से उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. हालांकि, पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की और निकी से कड़ाई से पूछताछ की. इस दौरान उसकी साजिश का खुलासा हुआ. इसके बाद पुलिस ने निकी तिर्की को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेजा.

ये भी पढ़ें- 260 से ज्यादा पहियों वाली गाड़ी से रामगढ़ घाटी में लगा जाम, विशाल मशीन देखने उमड़ी भीड़

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola