सुबह बहा डायवर्सन, शाम तक फिर तैयार हुआ रास्ता; खलारी में शुरू हुआ आवागमन
खलारी बाजारटांड़ मुक्तिधाम के निकट बना नया डायवर्सन. | Prabhat Khabar Network
खलारी-मैकलुस्कीगंज मुख्य मार्ग पर डायवर्सन का निर्माण पूरा हो गया है. इससे स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों को बड़ी राहत मिली है. अब वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है.
रांची: खलारी-मैकलुस्कीगंज मुख्य मार्ग पर खलारी बाजारटांड़ मुक्तिधाम के समीप बुधवार को डायवर्सन का निर्माण पूरा कर लिया गया. विधायक सुरेश कुमार बैठा और उनके स्थानीय प्रतिनिधि मोनू रजक की पहल पर शाम तक निर्माण कार्य पूरा होने के बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो गया.
आपके शहर में
डायवर्सन बह जाने से लोगों को हो रही परेशानी से संबंधित खबर प्रकाशित होने के बाद तत्काल पहल की गयी. विधायक प्रतिनिधि मोनू रजक ने मामले की जानकारी विधायक सुरेश कुमार बैठा को दी. इसके बाद विधायक ने संबंधित एजेंसी गोदावरी कंस्ट्रक्शन पर तत्काल डायवर्सन का निर्माण कराने के लिए दबाव बनाया.
ये भी पढ़ें- बेड़ो मेन रोड की बदलेगी सूरत, 1.50 करोड़ रुपए की योजना स्वीकृत; टेंडर प्रक्रिया शुरू
चार ह्यूम पाइप लगाकर बनाया गया डायवर्सन
इसके बाद एजेंसी के अभियंता दो जेसीबी और दो ट्रैक्टर के साथ निर्माण कार्य में जुट गये. इस बार पानी की निकासी के लिए चार ह्यूम पाइप लगाकर डायवर्सन बनाया गया है. इससे पानी का बहाव बना रहेगा और डायवर्सन के दोबारा बहने की आशंका कम होगी.
अवशेषों के बीच स्कूल पहुंचे बच्चे
बुधवार सुबह डायवर्सन बह जाने के बाद सड़क पर बचे अवशेषों के बीच से होकर स्कूली बच्चे स्कूल पहुंचे. बच्चों की परेशानी को देखते हुए मोनू रजक मौके पर मौजूद रहे और उन्हें सुरक्षित रास्ता पार कराने में सहयोग किया. बुधवार शाम डायवर्सन से आवागमन शुरू होने के बाद गुरुवार से स्कूली बच्चों और आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- बानपुर मर्डर केस का खुलासा: बेटे ने ही की थी पिता की हत्या, जीजा को फंसाने का रचा था साजिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए