JPSC परीक्षा गड़बड़ीः पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते की जमानत पर फैसला सुरक्षित, 5 सितंबर को फैसला
जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी मामले में पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई है. अदालत 5 सितंबर को अपना फैसला सुनाएगी.
प्रवीण मुंडा की रिपोर्ट
आपके शहर में
JPSC Exam Case: जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी मामले में आरोपी जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते की जमानत याचिका पर बुधवार को सीआईडी के विशेष न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई पूरी हो गई. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. अदालत अब 5 सितंबर को एल खियांग्ते की जमानत याचिका पर फैसला सुनाएगी.
ये भी पढ़ें- आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी में नामांकन के लिए दूसरे रांउड की काउंसेलिंग शुरू
अभय तिवारी की जमानत याचिका पर 8 को होगी सुनवाई
इधर, इसी मामले के आरोपी अभय तिवारी की जमानत याचिका पर भी सीआईडी की ओर से बहस पूरी कर ली गई है. इसके बाद अभय तिवारी की ओर से अपने पक्ष में बहस करने के लिए समय देने का आग्रह किया गया है. अदालत ने आग्रह स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 8 सितंबर की तारीख निर्धारित की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए