आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी में नामांकन के लिए दूसरे रांउड की काउंसेलिंग शुरू
आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी रांची में दूसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू हो गई है. छात्र 30 सितंबर तक रिक्त सीटों पर प्रवेश ले सकते हैं. पूरी जानकारी यहां पढ़ें.
रांची: आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी रांची में नामांकन के लिए दूसरे राउंड की काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हो गयी है. विश्वविद्यालय में अब कैंसल हुई और रिक्त सीटों पर ही विद्यार्थियों को सीधे नामांकन का अवसर दिया जा रहा है. सीमित सीटों को देखते हुए विश्वविद्यालय ने इच्छुक विद्यार्थियों से जल्द काउंसिलिंग और नामांकन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है.
आपके शहर में
विश्वविद्यालय की ओर से जारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 14 सितंबर तक बिना फाइन के नामांकन लिया जा सकता है. वहीं, 30 सितंबर तक फाइन के साथ नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है.
ये भी पढ़ें- मनरेगा BPO हरीश प्रजापति घूस लेते गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा
विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर डॉ अमित कुमार पांडे ने कहा कि दूसरे राउंड की काउंसिलिंग विद्यार्थियों के लिए अपने पसंदीदा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने का महत्वपूर्ण अवसर है. उन्होंने इच्छुक विद्यार्थियों से समय रहते काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी कर नामांकन लेने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए