मनरेगा BPO हरीश प्रजापति घूस लेते गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

घूस लेते पकड़ाया बीपीओ

गुमला के पालकोट प्रखंड कार्यालय में मनरेगा के बीपीओ हरीश प्रजापति को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. उन पर एक लाभुक से घूस लेने का आरोप है.

विज्ञापन

गुमला: जिले के पालकोट प्रखंड कार्यालय में ACB (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम ने मनरेगा के बीपीओ हरीश प्रजापति को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि बीपीओ एक लाभुक से घूस ले रहा था, इसी दौरान एसीबी की टीम ने उसे घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पालकोट प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) हरीश प्रजापति को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को छह हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम बीपीओ को पालकोट प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित दक्षिणी भाग पंचायत सचिवालय ले गई. जहां उससे पूछताछ की जा रही है. एसीबी की कार्रवाई की खबर मिलते ही प्रखंड कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया.

ये भी पढ़ें- सुबह बहा डायवर्सन, शाम तक फिर तैयार हुआ रास्ता; खलारी में शुरू हुआ आवागमन

जानकारी के अनुसार, दक्षिणी भाग पंचायत के मुस्लिम बस्ती निवासी मोहम्मद शहाबुद्दीन उर्फ पिंटू मनरेगा योजना के तहत पालकोट काली मंदिर बस्ती के समीप काली मंदिर के पीछे 100×100 फीट के तालाब का निर्माण करा रहे हैं. तालाब निर्माण से संबंधित योजना की जियो टैगिंग कराने के एवज में बीपीओ हरीश प्रजापति द्वारा लाभुक से छह हजार रुपए रिश्वत की मांग किए जाने की बात सामने आई.

शिकायत के बाद एसीबी ने बिछाया जाल

रिश्वत की मांग किए जाने के बाद लाभुक ने इसकी शिकायत एसीबी से की. शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी की टीम ने बीपीओ को पकड़ने के लिए योजना तैयार की. इसके बाद टीम ने बीपीओ को छह हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम बीपीओ को लेकर पालकोट प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित दक्षिणी भाग पंचायत सचिवालय पहुंची. वहां उससे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है. फिलहाल एसीबी की टीम मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola