इलाज कराने को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा, डॉक्टरों की कमी से अस्पताल में बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन

हंगामा के बाद जानकारी देती देवकी देवी | Prabhat Khabar Network

गुमला सदर अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से मरीजों को परेशानी हो रही है. देवकी देवी ने व्यवस्था सुधारने की मांग की और भूख हड़ताल की चेतावनी दी.

विज्ञापन

गुमलाः सदर अस्पताल गुमला में बुधवार को इलाज को लेकर हंगामे की स्थिति बन गयी. इस दौरान एक व्यक्ति के साथ धक्का-मुक्की की घटना भी सामने आई. अस्पताल में डॉक्टरों की कमी और इलाज की व्यवस्था को लेकर झारखंड प्रदेश प्रतिज्ञा महिला एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष सह प्रदेश सचिव देवकी देवी ने नाराजगी जताई.

आपके शहर में

विज्ञापन

बुधवार को सदर अस्पताल पहुंचीं देवकी देवी ने मरीजों की भीड़ और अस्पताल की व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को इलाज के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है. इससे अस्पताल में भीड़ बढ़ रही है और विवाद की स्थिति बन रही है.

ये भी पढ़ें- झारखंड में 5 से 9 साल से टूटे पड़े हैं 20 से ज्यादा पुल, 300 गांवों का मुख्य सड़क से संपर्क टूटा

उपाधीक्षक से मिलकर व्यवस्था सुधारने की मांग

देवकी देवी ने अस्पताल के उपाधीक्षक से मुलाकात कर व्यवस्था में सुधार की मांग की. उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान बातचीत के माध्यम से होना चाहिए. मरीजों या उनके परिजनों के साथ मारपीट की स्थिति दोबारा नहीं आनी चाहिए.

उन्होंने बताया कि 25 मई 2026 को 15 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था. इसी के तहत लंबित मांगों की जानकारी लेने वह सदर अस्पताल पहुंची थीं. इस पर अस्पताल के उपाधीक्षक ने दो दिनों के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है.

मांगें पूरी नहीं हुईं तो नवरात्र में करेंगी भूख हड़ताल

देवकी देवी ने चेतावनी दी कि यदि सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था और डॉक्टरों की कमी दूर करने की दिशा में ठोस पहल नहीं की गयी, तो वह आगामी नवरात्र के दौरान भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगी. उन्होंने कहा कि जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है. इसके लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें- Ranchi में अब हटेगा अतिक्रमण, हर वार्ड में बनेगा वेंडर मार्केट, CM हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola