महिला आरक्षण की उठी मांग, गुमला में रौनियार महिला संगठन ने किया नई कमेटी का गठन
कार्यक्रम में पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
गुमला में रौनियार महिला एकता संगठन की नई जिला कमेटी का गठन हुआ. नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ ली और समाज सेवा के कार्यों की योजना बनाई.
गुमला: गुमला शहर के रौनियार भवन में गुरुवार को एकता रौनियार महिला संगठन, गुमला जिला का सम्मान सह शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश रौनियार महिला विंग की अध्यक्ष एवं एकता रौनियार महिला संगठन की अध्यक्ष लता गुप्ता थीं. संगठन की महिलाओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और शाल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया.
आपके शहर में
मुख्य अतिथि लता गुप्ता ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. उन्होंने कहा कि महिला शक्ति के रूप में दुर्गा, धन के रूप में लक्ष्मी और विद्या के रूप में सरस्वती का स्वरूप हैं. उन्होंने महिलाओं से एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया. साथ ही महिला आरक्षण का पूर्ण प्रावधान करने की मांग उठायी.
ये भी पढ़ें- खंभे पर चढ़े चोर और काट ले गए 1 KM बिजली तार, सरकार को हुआ लाखों का नुकसान
जिला कमेटी की हुई घोषणा
कार्यक्रम के दौरान एकता रौनियार महिला संगठन की जिला कमेटी की घोषणा की गयी. रीता कुमारी गुप्ता को सचिव, मंजू गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा राधा गुप्ता और सीता गुप्ता को संरक्षक बनाया गया. चांदनी गुप्ता, ममता गुप्ता, पूजा गुप्ता, किरण गुप्ता और पिंकी गुप्ता को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी.
रानी गुप्ता को सह सचिव, निपुण गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष, सुमन गुप्ता को संगठन मंत्री तथा शोभा गुप्ता को जिला व्यवस्था प्रमुख बनाया गया. वहीं ज्योति गुप्ता, मनोरमा गुप्ता, पार्वती गुप्ता, सुनीता गुप्ता और अंजनी गुप्ता को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया.
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला और शाल पहनाकर सम्मानित किया गया. इसके बाद उन्हें संगठन के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलायी गयी.
ये भी पढ़ें- आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी में नामांकन के लिए दूसरे रांउड की काउंसेलिंग शुरू
सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने की योजना
संगठन की ओर से दिव्यांग एवं मूक-बधिर शिविर आयोजित करने, वृद्ध एवं बाल आश्रम में सेवा कार्य करने तथा वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित करने की योजना की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान हुआ. इसके बाद नेपाल त्रासदी में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए