Ranchi News : दो दिनी पौष मेला में सजेगा बंग परिवेश

Updated:
विज्ञापन

Ranchi News : भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पार्क (जेल पार्क) अगले दो दिनों तक बंग परिवेश में ढला नजर आयेगा.

विज्ञापन

रांची. भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पार्क (जेल पार्क) अगले दो दिनों तक बंग परिवेश में ढला नजर आयेगा. बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रेस्ट की ओर से 28 और 29 दिसंबर को पौष मेला का द्वितीय संस्करण आयोजित होगा. शहरवासियों के लिए यह पारंपरिक मेला नि:शुल्क होगा. जिसके लिए प्रवेश द्वार ईस्ट जेल रोड स्थित गेट से रखा किया गया है.

परंपरा और पारंपरिक व्यंजनों से रूबरू हो सकेंगे

आगंतुक बंग समुदाय की परंपरा और पारंपरिक व्यंजनों से रूबरू हो सकेंगे. प्रवेश द्वार से ही बंग परिवेश की सज्जा नजर आयेगी. पारंपरिक ढेका, चलनी, टुकरी और ताड़ के पत्ते से बने हाथ पंखे से परिवेश को सजाया गया है. यह जानकारी ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक सुप्रियो भट्टाचार्य ने शुक्रवार को दी.

सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

श्री भट्टाचार्य ने बताया कि दो दिवसीय पौष मेला के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर देश में सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गयी है. इसे देखते हुए आयोजन समिति ने मेला के उद्घाटन समारोह को सादगीपूर्ण तरीके से संपन्न कराने का निर्णय लिया है. शनिवार, 28 दिसंबर को दोपहर एक बजे से मेला शुरू होगा और इसका उद्घाटन शाम 05:30 बजे किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola