कब बदलेगी बाड़ू की राह? बारिश में कीचड़ से गुजरने को मजबूर बच्चे, बुजुर्ग और मरीज
निर्माण के आस में सड़क की जर्जर दुर्दशा. | Prabhat Khabar Network
आमलेशा पंचायत के बाड़ू गांव के ग्रामीण दशकों से पक्की सड़क का इंतजार कर रहे हैं. बारिश के मौसम में कच्चे रास्ते पर कीचड़ और पानी जमने से दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित होता है. स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को हो रही भारी परेशानी.
तमाड़. आमलेशा पंचायत के राजस्व ग्राम बाड़ू के ग्रामीण लंबे समय से पक्की सड़क की सुविधा का इंतजार कर रहे हैं. रायडीह-सारजमडीह मुख्य पथ से बाड़ू तक करीब एक किलोमीटर सड़क का निर्माण अब तक नहीं हुआ है. बारिश के दौरान कच्चे रास्ते पर कीचड़ और पानी जमा होने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित होता है.
ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की बदहाल स्थिति से स्कूली बच्चों, मरीजों, बुजुर्गों और किसानों को परेशानी होती है. बच्चों को इसी रास्ते से स्कूल जाना पड़ता है. वहीं, आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी दिक्कत होती है. किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है.
ग्रामीणों ने बताया कि बाड़ू तक सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से रायडीह-सारजमडीह मुख्य पथ से बाड़ू तक पक्की सड़क का निर्माण कराने की मांग की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए