झारखंड : मंत्री बनते ही एक्शन में आयी बेबी देवी, देवघर कांवरिया पथ पर शराब बिक्री पर लगायी रोक

हेमंत सरकार में उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बनी बेबी देवी मंगलवार को एक्शन में दिखीं. अपने पहले कार्य दिवस पर उन्होंने श्रावणी मेला को देखते हुए देवघर कांवरिया पथ पर शराब बिक्री पर रोक लगा दी है.
Jharkhand News: हेमंत कैबिनेट में उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बनी बेबी देवी पदभार ग्रहण करने के बाद एक्शन में दिखी. मंगलवार को पहले कार्य दिवस पर उन्होंने देवघर के कांवरिया पथ पर शराब बिक्री पर रोक लगा दी है. उन्होंने निर्देश दिया कि देवघर के श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ मंदिर तक सभी प्रकार की मदिरा या शराब की बिक्री पर पूरी तरह से रोक रहेगी.
मेरा प्रथम कार्य दिवस।
देवघर के विश्वस्तरीय श्रावणी मेले में तथा वैद्यनाथ मंदिर तक के कांवरिया पथ पर , किसी भी प्रकार के मदिरा – शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा।शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
श्रद्धालुओं को ,विशेषकर मेरी बहन – बेटियों को ध्यान में रखते हुए मैंने यह निर्णय लिया है। pic.twitter.com/lHAPt7JXCn— Bebi Devi (@bebidevi_mla) July 4, 2023
पहले कार्य दिवस पर मंत्री ने किया ट्वीट
मंगलवार चार जुलाई, 2023 को पहले पहले कार्य दिवस पर मंत्री बेबी देवी ने ट्वीट कर लिखा कि देवघर के विश्वस्तरीय श्रावणी मेले में तथा बैद्यनाथ मंदिर तक के कांवरिया पथ पर किसी प्रकार की मदिरा और शराब की बिक्री पर नहीं होगी. इस क्षेत्र में शराब की दुकानें बंद रहेंगी. कहा कि श्रद्धालुओं को विशेषकर बहन- बेटियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है.
जोहार ।
जनआकांक्षा और अभिभावकों के आशीर्वाद ने स्व•जगरनाथ बाबु को हर क्षण तत्पर रहने की शक्ति दी थी। हमारे लिए झामुमो परिवार और संगठन, विपरीत परिस्थितियों में भी ..सदैव सहाय रहा है। जगरनाथ बाबु से मिले संस्कार और दायित्व को ,सभी मानकों पर ,सभी कसौटियों पर खरा रखूँगी ,यह वचन है। pic.twitter.com/AJwKTjg3TM— Bebi Devi (@bebidevi_mla) July 3, 2023
उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बनी बेबी देवी
बता दें कि सोमवार को राजभवन में दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने मंत्री पद की शपथ ली थी. शपथ लेने के बाद बेबी देवी को हेमंत सरकार में उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बनाया गया. मंत्री बनने के बाद बेबी देवी ने स्वर्गीय जगरनाथ महतो की तस्वीर को नमन करते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा करने की बात कही.
आप हीं थे..और आप हीं रहेंगे..!
बस मेरी छवि और काया होगी।@JmmJharkhand pic.twitter.com/BXnOZhJiUJ— Bebi Devi (@bebidevi_mla) July 3, 2023
Also Read: PHOTOS: हेमंत सरकार में मंत्री बनीं बेबी देवी, पति के अधूरे सपनों को पूरा करने का दिलाया भरोसा
बिना विधायक बने झारखंड की तीसरी मंत्री बनी हैं बेबी देवी
पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी बिना विधायक बने झारखंड की तीसरी मंत्री बनी है. 50 वर्षीय बेबी देवी इंटर तक पढ़ी है और हेमंत सरकार में तीसरी मंत्री बनी है. इससे पहले हेमंत सरकार में पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन पर उनके पुत्र हफीजुल अंसारी को बिना विधायक बने मंत्री बनाया गया था. वहीं, मधु कोड़ा सरकार में भानु प्रताप शाही के जेल जाने पर उनके पिता हेमेंद्र प्रताप देहाती को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Samir Ranjan
Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




