मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति पर मरांडी ने सीएम को लिखा पत्र, कहा- चयन समिति की बैठक बुलाकर प्रक्रिया पूरी करें

Updated:
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति में हो रही देरी पर चिंता जताई है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया है.

विज्ञापन

रांची. झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति में हो रही देरी को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. उन्होंने मुख्यमंत्री से चयन समिति की बैठक तत्काल बुलाने, नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने और राज्य सूचना आयोग में अपीलों व शिकायतों की नियमित सुनवाई शुरू कराने का आग्रह किया है.

विज्ञापन

मरांडी ने पत्र में कहा है कि सूचना आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में वह और मंत्री हफीजुल हसन शामिल हुए थे. उनके अनुसार, बैठक में मुख्यमंत्री ने मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति जल्द करने का आश्वासन दिया था. मरांडी ने कहा कि इसी आश्वासन के आधार पर उन्होंने नियुक्ति संबंधी अनुशंसा पर सहमति दी और हस्ताक्षर किये थे.

आयोग का कामकाज शुरू कराने की मांग

मरांडी ने कहा कि मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति लंबित रहने से राज्य सूचना आयोग में अपीलों और शिकायतों की सुनवाई शुरू नहीं हो पा रही है. उन्होंने उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका का भी उल्लेख किया. उनके अनुसार, सरकार की ओर से नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के आश्वासन के बाद याचिका का निष्पादन हुआ था.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सूचना का अधिकार नागरिकों को सरकारी कामकाज से संबंधित जानकारी हासिल करने का अधिकार देता है. आयोग में सुनवाई नहीं होने से अपील और शिकायत करने वाले लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है. उन्होंने मुख्यमंत्री से मुख्य सूचना आयुक्त के चयन के लिए संबंधित समिति की बैठक बुलाने, नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने और आयोग का नियमित कामकाज शुरू कराने की स्पष्ट समय-सीमा बताने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola