बी डिवीजन क्रिकेट: एसओसी और झारखंड ज्योति जीते

Updated at : 28 May 2024 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
बी डिवीजन क्रिकेट: एसओसी और झारखंड ज्योति जीते

बी डिवीजन क्रिकेट: एसओसी और झारखंड ज्योति जीते

विज्ञापन

रांची. रांची जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित बी डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो नॉकआउट मुकाबले खेले गये. पहले मैच में एसओसी ने साई दीप फाउंडेशन को 41 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए एसओसी ने 34.4 ओवर में 10 विकेट पर 219 रन बनाये. इसमें अर्जुन व प्रांजल ने 35-35 व हर्ष ने 29 रन बनाये. अनु कृष्णा ने तीन, अभिनव, आसिफ व संदीप ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में साई दीप फाउंडेशन की टीम 32.3 ओवर में 10 विकेट पर 178 रन ही बना सकी. इसमें रोहित ने 34, अनूप ने नाबाद 34 व अतुल ने 26 रन बनाये. नवजोत ने चार, अराध्या ने तीन व प्रांजल ने दो विकेट लिये. वहीं दूसरे नॉकआउट मैच में झारखंड ज्योति ने गोस्वामी सीए को 112 रनों से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड ज्योति ने 30 ओवर में नौ विकेट पर 246 रन बनाये. इसमें बलराम नायक ने 130, शोएब अंसारी ने 41 रन बनााये. मनोज ने तीन व रवि ने दो विकेट लिये. जवाब में गोस्वामी सीए की टीम 18.4 ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गयी. इसमें अमित ने 39, सुबीर ने 25 रन बनाये. बलराम व मो आबिद अली ने तीन-तीन व रितेश ने दो विकेट लिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola