उद्योग मंत्री से मिले ऑस्ट्रलियन कांसुलेंट जेनरल बर्नाड लिंच, दिया ऑस्ट्रेलिया आने का आमंत्रण

Updated:
विज्ञापन

उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव से मुलाकात करते हुए बर्नाड लिंच | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ऑस्ट्रेलियन कांसुलेंट जनरल बर्नाड लिंच ने झारखंड के उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव से मुलाकात की. दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने और राज्य में ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों के निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

रांचीः उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव से बुधवार को उनके कार्यालय में ऑस्ट्रेलियन कांसुलेट जनरल, कोलकाता के बर्नाड लिंच ने मुलाकात की. इस दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों को और मजबूत करने के साथ झारखंड में ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों के निवेश की संभावनाओं पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा हुई.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- झारखंड में डीवीसी की बिजली का अब होगा अलग हिसाब, परिसंपत्तियों की होगी पहचान और लागत तय

खनन और औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश पर जोर

मुलाकात के दौरान झारखंड के खनन, उद्योग और विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. निवेश के माध्यम से राज्य में रोजगार के नये अवसर सृजित करने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई.

ऑस्ट्रेलिया आने का मिला आमंत्रण

मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि झारखंड में ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों के निवेश को लेकर सकारात्मक संभावनाएं हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया आने और झारखंड में निवेश की संभावनाओं पर आगे चर्चा करने का आमंत्रण भी मिला है.

ये भी पढ़ें- खूंटी के 15 स्कूलों में लगेगा रक्तदान कैंप, जानिए किस स्कूल में कब होगा शिविर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola