युवती से छेड़खानी व दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

चोरेया गांव में एक आदिवासी युवती से छेड़खानी व दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है

विज्ञापन

चान्हो. चोरेया गांव में एक आदिवासी युवती से छेड़खानी व दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. मामले को लेकर पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए चान्हो थाना में शिकायत दर्ज करायी है. घटना सुबह करीब 6.30 बजे की है. बताया जा रहा है कि चान्हो के ही एक गांव की रहनेवाली पीड़िता शनिवार को अपने तीन-चार अन्य सहेलियों के साथ किसी के घर में मजदूरी करने गयी थी. सभी लोग काम कर रहे थे. इसी बीच पीड़िता अकेले ही चापानल से पानी लाने गयी. इसी क्रम में वहां पहुंचे चोरेया के ही सरफराज खान नामक युवक ने पहले उससे छेड़खानी की और दुष्कर्म की नीयत से उसे खींचकर अपने घर के अंदर ले जाने का प्रयास करने लगा. पीड़िता ने शोर मचाया और किसी तरह उसके चंगुल से निकल भागने में कामयाब रही. घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के गांव से बड़ी संख्या में आक्रोशित लोग चोरेया गांव पहुंचे. आरोपी के घर में तोड़फोड़ पर उतारू थे. सूचना मिलने पर चान्हो पुलिस ने किसी तरह से समझाकर उन्हें शांत कराया. आरोपी फरार हो गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola