ePaper

झारखंड के वरिष्ठ साहित्यकार अशोक प्रियदर्शी को बिरसा मुंडा शिखर सम्मान, शेखर मल्लिक समेत ये 15 भी होंगे सम्मानित

Updated at : 12 Feb 2025 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
Ashok Priyadarshi and shekhar mallic

वरिष्ठ साहित्यकार अशोक प्रियदर्शी और शेखर मल्लिक

झारखंड साहित्य अकादमी स्थापना संघर्ष समिति द्वारा हिंदी साहित्य, क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषा एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए तीसरी बार स्मृति सम्मान-2025 देने की घोषण की गयी है. वरिष्ठ साहित्यकार अशोक प्रियदर्शी को बिरसा मुंडा शिखर सम्मान दिया जाएगा.

विज्ञापन

रांची: झारखंड साहित्य अकादमी स्थापना संघर्ष समिति द्वारा हिंदी साहित्य, क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषा एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीसरी बार राज्य के पुरोधाओं की स्मृति में स्मृति सम्मान-2025 देने की घोषण की गयी है. शिखर सम्मान के साथ उन युवा साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा, जिनकी उम्र पचास वर्ष या उससे कम है और जिन्होंने उत्कृष्ट लेखन के साथ इस अभियान को गति देने में सक्रियता और सद्भाव प्रदर्शित किया है. अशोक प्रियदर्शी को बिरसा मुंडा शिखर सम्मान और शेखर मल्लिक को बिनोद बिहारी महतो स्मृति सम्मान दिया जाएगा. इनके अलावा अन्य भी सम्मानित किए जाएंगे.

सम्मानित होने वाले वरिष्ठ और युवा साहित्यकार

  1. बिरसा मुंडा शिखर सम्मान-अशोक प्रियदर्शी, रांची को समग्र साहित्यिक अवदान के लिए
  2. बिनोद बिहारी महतो स्मृति सम्मान-शेखर मल्लिक, घाटशिला को उत्कृष्ट साहित्य लेखन के लिए
  3. राधाकृष्ण स्मृति सम्मान-रश्मि शर्मा, रांची को कथा लेखन के लिए
  4. डॉ रामदयाल मुंडा स्मृति सम्मान- रजनी गुप्ता, रामगढ़ को श्रेष्ठ लेखन के लिए
  5. भारत यायावर स्मृति युवा सम्मान- सत्या शर्मा कीर्ति, रांची को समकालीन कविता के लिए
  6. कॉमरेड महेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति सम्मान-प्रणव प्रियदर्शी, रांची को साहित्य-पत्रकारिता के लिए
  7. रघुनाथ महतो स्मृति सम्मान-डॉ सुभाष कुमार यादव, धनबाद को विधा-वैविध्य के लिए
  8. सुशीला सामद स्मृति युवा सम्मान-सुजाता कुमारी को समकालीन कविता के लिए
  9. सृष्टिधर महतो स्मृति युवा सम्मान- गुलांचो कुमारी, हजारीबाग को कुड़माली भाषा संस्कृति के साथ हिंदी में समसामयिक लेखन लिए
  10. शिवनाथ प्रमाणिक स्मृति युवा सम्मान-नेतलाल यादव, गिरिडीह को खोरठा हिंदी कविता के लिए
  11. जगन्नाथ महतो स्मृति युवा सम्मान-डॉ हराधन कोयरी, रांची को पंचपरगनिया साहित्य के लिए
  12. पॉल जूझार सोरेन स्मृति युवा सम्मान-महेंद्र बेसरा दुमका को संथाली हिंदी कविता के लिए
  13. डॉ डोमन साहू समीर स्मृति युवा सम्मान-रविशंकर शाह, देवघर को अंगिका हिंदी कविता के लिए
  14. भाषामित्र सम्मान-संघमित्रा रायगुरु, रांची को उड़िया हिंदी परस्पर अनुवाद के लिए
  15. नवल सृजन सम्मान-संतोष कुमार शर्मा रांची को नवलेखन के लिए
  16. भाषामित्र सम्मान- चेतना झा, रांची को साहित्यिक पत्रकारिता के लिए

तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल


सम्मानों के साहित्यकारों का चयन तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल द्वारा किया गया है. इस बार समिति के अध्यक्ष शिरोमणि महतो, महासचिव नीरज नीर, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, राज विद्रोही और कोषाध्यक्ष अनिल किशोर सहाय निर्णायक हैं. अगले महीने झारखंड की राजधानी रांची में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर सम्मान दिया जाएगा.

साहित्य अकादमी का गठन हो-शिरोमणि महतो


झारखंड साहित्य अकादमी स्थापना संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिरोमणि महतो ने जानकारी दी है कि झारखंड में साहित्य अकादमी की स्थापना की दिशा में सरकार का ध्यान आकर्षित कर साहित्य अकादमी का गठन, पत्रिका और पुस्तक प्रकाशन के माध्यम से प्रदेश में साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देना समिति का उद्देश्य है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Village Story: झारखंड का अनोखा गांव, जहां भीषण गर्मी में भी होता है ठंड का अहसास

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola