ePaper

केरल का पशु कल्याण मॉडल है बेस्ट, झारखंड में लागू करने का करेंगे प्रयास : कृषि सचिव

Updated at : 20 May 2023 2:31 PM (IST)
विज्ञापन
केरल का पशु कल्याण मॉडल है बेस्ट, झारखंड में लागू करने का करेंगे प्रयास : कृषि सचिव

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख एवं विभागीय पदाधिकारी शनिवार को केरल के मन्नूथी स्थित कॉलेज ऑफ वेटनरी एंड एनिमल साइंस पहुंचे. उन्होंने वेटनरी हॉस्पिटल में पशुओं की चिकित्सा की व्यवस्था देखी.

विज्ञापन

झारखंड में जल्द ही केरल का पशु कल्याण मॉडल लागू हो सकता है. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्रालय के सचिव ने ये बात कही है. दरअसल, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख अपने विभाग के अधिकारियों के साथ केरल के भ्रमण पर हैं. उन्होंने कहा है कि झारखंड की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में कृषि क्षेत्र अहम भूमिका निभा सकता है.

अधिकारियों के साथ केरल भ्रमण पर पहुंचे बादल पत्रलेख

अपने केरल भ्रमण के दौरान कृषि मंत्री बादल पत्रलेख एवं विभागीय पदाधिकारी शनिवार को केरल के मन्नूथी स्थित कॉलेज ऑफ वेटनरी एंड एनिमल साइंस पहुंचे. उन्होंने वेटनरी हॉस्पिटल में पशुओं की चिकित्सा की व्यवस्था देखी. वहां ब्लड ट्रांसफ्यूजन, डायलिसिस केंद्र, ऑपरेशन थियेटर और बायोकेमिकल लैबोरेटरीज, गोट फार्म आदि केंद्रों का भ्रमण किया. उनकी कार्यपद्धति के बारे में भी जाना.

कॉलेज ऑफ वेटनरी एंड एनिमल साइंस मन्नूथी पहुंचे मंत्री बादल

कॉलेज ऑफ वेटनरी एंड एनिमल साइंस मन्नूथी के प्राध्यापक ने झारखंड के मंत्री श्री बादल को बताया कि क्लिनिक कॉम्प्लेक्स में प्रतिदिन 100 से ज्यादा विभिन्न श्रेणियों के पशुओं की चिकित्सा की जाती है. कॉलेज में संचालित पशु प्रक्षेत्रों के भ्रमण के दौरान वरीय प्रक्षेत्र प्रभारी डॉक्टर बिंदु ने टीम को जानकारी दी कि उनके यहां गायों की फ्रीश्वल, बछौर की नस्ल के संवर्धन के साथ-साथ उनसे मॉडर्न तरीकों से दूध निकाला जाता है.

झारखंड के कृषि मंत्री के साथ थे ये पदाधिकारी

श्री बादल ने मिल्क पार्लर का भी भ्रमण किया. उन्होंने बकरियों की नस्ल मालबारी, जमुनापारी का कैसे संरक्षण किया जा रहा है, इसकी भी जानकारी ली. महाविद्यालय भ्रमण के दौरान मंत्री बादल पत्रलेख के साथ कृषि निदेशक चंदन कुमार, गव्य विकास निदेशक डॉ मनोज कुमार तिवारी, मत्स्य पदाधिकारी प्रदीप कुमार भी मौजूद थे.

केरल जाकर प्रशिक्षण लेंगे झारखंड के पशु चिकित्सक : बादल

केरल भ्रमण के दौरान कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा की झारखंड के पशु चिकित्सकों का एक समूह जल्द ही केरल आकर पशुपालन की आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण लेगा. इस संबंध में महाविद्यालय के डीन से प्रशिक्षण दिलाने का अनुरोध किया गया है और इसी वर्ष पशु चिकित्सकों के एक बैच को केरल भेजा जायेगा.

Also Read: कृषि मंत्री बादल पत्रलेख का भाजपा पर हमला, कहा- केंद्र नहीं, हम हैं किसानों के हमदर्द
केरल के पशु कल्याण मॉडल को लागू करने का प्रयास होगा : कृषि सचिव

केरल भ्रमण के बाद कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी ने कहा कि केरल में पशु कल्याण और चिकित्सा पद्धति उत्कृष्ट है. हमारा प्रयास है कि यहां की पशु चिकित्सा पद्धति अक्षरशः झारखंड में लागू हो. केरल में पशुओं की चिकित्सा के लिए सभी तरह के संसाधन उपलब्ध हैं. पशुओं की बीमारियों की हर तरह की जांच होती है. कृषि मंत्री के नेतृत्व में हमने पशु कल्याण के क्षेत्र में कई काम किये हैं. हमें उम्मीद है कि केरल मॉडल पर जल्द काम शुरू करेंगे.

Also Read: झारखंड: कृषि मंत्री बादल पत्रलेख से मिले खाद्यान्न कारोबारी, विधेयक वापस लेने की मांग पर क्या मिला आश्वासन ?

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola