झारखंड विधानसभा चुनाव : अमित शाह कल जारी करेंगे भाजपा का संकल्प पत्र

Updated:
विज्ञापन

अमित शाह और शिवराज सिंह चौहान.

BJP Sankalp Patra: झारखंड विधानसभा चुनाव का संकल्प पत्र रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जारी करेंगे. वह शनिवार को ही रांची पहुंच रहे हैं.

विज्ञापन

BJP Sankalp Patra|Jharkhand Chunav 2024|केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को झारखंड आ रहे हैं. रविवार को वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का संकल्प पत्र जारी करेंगे. यह जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड भाजपा के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

आज शाम को रांची आ रहे हैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

शिवराज सिंह चौहान ने रांची में प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झारखंड में विकास के सूर्योदय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 नवंबर को यहां आ रहे हैं. गढ़वा और चाईबासा में 2 चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज ही झारखंड आ रहे हैं.

3 नवंबर को जारी होगा भाजपा का संकल्प पत्र

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों को बताया कि अमित शाह कल यानी रविवार (3 नवंबर) को झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी करेंगे.

झारखंड में भाजपा ने उतारे हैं 68 उम्मीदवार

झारखंड में भाजपा ने सुदेश कुमार महतो की पार्टी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू), नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के साथ मिलकर गठबंधन में चुनाव लड़ रही है. भाजपा ने झारखंड की कुल 81 में से 68 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं.

Also Read

गांडेय विधानसभा सीट पर 2 बार झामुमो, 1 बार बीजेपी को मिली जीत, जानें अब तक का गणित

झारखंड बनने के बाद बाघमारा विधानसभा सीट पर कभी नहीं जीता झामुमो, 3 बार विधायक रहे ढुलू महतो

Jharkhand Assembly Election 2024: जब पिता को हराकर पुत्र बना विधायक, जयपाल सिंह मुंडा की पार्टी से ठोंकी थी ताल

Jharkhand Assembly Election: झारखंड में पहले चरण की 43 सीटों के लिए 685 प्रत्याशी मैदान में, यहां से हैं सर्वाधिक 28

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola