रक्षाबंधन और सावन की अंतिम सोमवारी पर सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि व रवि योग का अद्भुत संयोग आज
Published by : Mithilesh Jha Updated At : 19 Aug 2024 9:12 AM
राखी की दुकानों में उमड़ी भीड़. फोटो : प्रभात खबर
रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में काफी चहल-पहल है. कल शाम को हर चाैक-चौराहे पर लगी राखी दुकानों में भीड़ दिखी. सोमवार सुबह भी राखी की दुकानों में भारी भीड़ है.
आज रक्षाबंधन और सावन की अंतिम सोमवारी का अद्भुत संयोग है. भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के बाद भक्त रक्षाबंधन का त्योहार मनायेंगे. भगवान सत्यनारायण स्वामी की पूजा भी होगी. आज रात 12:28 बजे तक पूर्णिमा है. वहीं सुबह 8:50 बजे तक श्रवणा नक्षत्र मिल रहा है. इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र मिल रहा है, जो मंगलवार सुबह 7:37 तक रहेगा. वहीं शोभन योग दिन के 3:15 बजे तक है. इसके अलावा सर्वार्थ सिद्धि ,अमृत सिद्धि व रवि योगा मिल रहा है, जिससे आज का दिन काफी शुभ बन रहा है.
सुबह से राखी बांधी जा सकती है
रक्षाबंधन में भद्रा लग रहा है, जो दोपहर 1:25 बजे तक है. वाराणसी पंचांग के अनुसार दोपहर 1:25 बजे के बाद रक्षाबंधन का पर्व मनाया जायेगा. हालांकि पंडित कौशल कुमार मिश्र ने कहा कि इस बार भद्रा पाताल लोक में लग रहा है. पाताल लोक में भद्रा का लगना शुभ माना गया है. इसलिए सूर्योदय के बाद से राखी बांधी जा सकती है. वहीं मैथिली पंचांग के जानकार पंडित कपिलदेव मिश्र ने कहा कि प्रात:काल से रक्षाबंधन का त्योहार मनायें. रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया इससे पहले भी आया था.

राखी और मिठाई दुकानों में लगी कतार
रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में काफी चहल-पहल है. कल शाम को हर चाैक-चौराहे पर लगी राखी दुकानों में भीड़ दिखी. सोमवार सुबह भी राखी की दुकानों में भारी भीड़ है. बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर से लेकर लाइटिंग राखी की काफी डिमांड है. मेहंदी लगाने के लिए रंगरेज गली के अलावा विभिन्न मॉल के बाहर, पार्लरों में मेहंदी लगवाने के लिए महिलाएं व युवतियां इंतजार करती दिखीं. मेहंदी आर्टिस्ट ने बताया कि 150 से 1500 रुपये तक की मेहंदी डिजाइन है.
रक्षाबंधन के लिए गिफ्ट पैक भी डिमांड में
गिफ्ट पैक की भी खासा डिमांड दिखी. सबसे ज्यादा डिमांड चॉकलेट गिफ्ट पैक की रही. दुकानदारों के अनुसार रक्षाबंधन पर चॉकलेट गिफ्ट पैक की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है, जिसकी रेंज 100 रुपये से शुरू है. साथ ही चॉकलेट बुके का भी क्रेज दिखा. इधर, बारिश के बीच लोगों ने मिठाइयों की खरीदारी की. देर रात तक भीड़ देख कारोबारियों के चेहरे पर खुशी दिखी. मेन रोड, सर्कुलर रोड, लालपुर, डंगरा टोली, कोकर, अशोकनगर सहित मोहल्ले की स्थानीय दुकानों में रौनक पसरा रहा.
Also Read
रक्षा बंधन आज, भाई की कलाई पर आज बहन बांधेगी राखी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










