ePaper

Badminton : सिंगल्स में हंसिनी व नचियार बने चैंपियन

Updated at : 01 Oct 2024 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
Badminton : सिंगल्स में हंसिनी व नचियार बने चैंपियन

सिंगल्स में हंसिनी व नचियार बने चैंपियन

विज्ञापन

– बालिका युगल का खिताब एलेक्सिया व हंसिनी की जोड़ी ने जीता – बालकों के युगल में आदित्य व तन्मय की जोड़ी बनी विजेता ऑल इंडिया सब जूनियर (अंडर-13) रैंकिंग बैडमिंटन संपन्न खेल संवाददाता, रांची खेलगांव स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में आयोजित ऑल इंडिया सब जूनियर (अंडर-13) रैंकिंग बैडमिंटन मंगलवार को संपन्न हो गयी. बालिका सिंगल्स का खिताब तेलंगाना की हंसिनी चंद्रम ने जीता. फाइनल में उन्होंने केरल की एलेक्जेंडर एलेक्सिया एल्सा को 21-17, 21-13 से हराया. वहीं, बालकों के सिंगल्स में तमिलनाडु के एस गोमती नचियार कुमारन को 21-17, 21-14 से हरा कर तमिलनाडु के ही लिनेश वैभव ने खिताब जीता. बालिका युगल में केरल की एलेक्जेंडर एलेक्सिया एल्सा व तेलंगाना की हंसिनी चंद्रम की जोड़ी ने तमिलनाडु की जया सप्तश्री ए व जशिका िनदिगिंती अंकैयाह की जोड़ी को 21-18, 21-09 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया. वहीं, बालकों के युगल में उत्तराखंड के आदित्य सिंह नेगी व तन्मय वर्मा की जोड़ी चैंपियन बनी. फाइनल में उन्होंने असम के हर्षित गोगोई व रेहान जमां की जोड़ी को 21-11, 21-12 से हराया. विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को विशिष्ट अतिथि खेल निदेशक संदीप कुमार, आइपीएस आरके मल्लिक, आइपीएस दीपक वर्मा, जीएस राठौर ने पुरस्कृत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola