Badminton : शिवेश, सिबी, आर्चीज, खनक, शानवी, मान्या अगले दौर में

योनेक्स सनराइज ऑल इंडिया सब जूनियर (अंडर-13) रैंकिंग बैडमिंटन
रांची. योनेक्स सनराइज ऑल इंडिया सब जूनियर (अंडर-13) रैंकिंग बैडमिंटन के दूसरे दिन बालकों के सिंगल्स में शिवेश गुप्ता (यूपी), जेरो जे सिबी (तमिलनाडु), आर्चीज भट्टाचार्य (पश्चिम बंगाल), जबकि बालिकाओं के सिंगल्स में खनक साहू (छत्तीसगढ़), शानवी गौर (दिल्ली), मान्या ताडवी (गुजरात) ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया. होटवार स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट में शुक्रवार को कुल 57 मुकाबले (बालक वर्ग में 30, बालिका वर्ग में 27) खेले गये. प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 400 बालक व बालिका भाग ले रहे हैं. शनिवार से एक अक्तूबर तक मेन ड्रॉ के मुकाबले होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










