SIR को लेकर सिल्ली में आजसू की बैठक, सुदेश महतो ने बीएलए-2 को दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक में सुदेश महतो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में एसआइआर और मतदाता सूची विसंगतियों को लेकर आजसू पार्टी ने बैठक की। सुदेश महतो ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

सिल्ली. सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में एसआइआर को लेकर आजसू पार्टी ने गुरुवार को विलेज रिसॉर्ट में विधानसभा स्तरीय बीएलए-2 की बैठक की. बैठक की अध्यक्षता जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी ने की. इसमें आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

विज्ञापन

सिल्ली में 18 हजार फॉर्म में विसंगतियां

बैठक में मतदाता सूची और एसआइआर फॉर्म में सामने आ रही विसंगतियों की समीक्षा की गयी. प्रखंडवार प्राप्त आंकड़ों पर भी चर्चा हुई. बताया गया कि सिल्ली प्रखंड में करीब 18 हजार, सोनाहातू में 10 हजार और राहे प्रखंड में करीब एक हजार एसआइआर फॉर्म में विसंगतियां सामने आयी हैं.

बीएलए-2 को लगातार निगरानी का निर्देश

सुदेश महतो ने एसआइआर फॉर्म और मतदाता सूची से जुड़ी विसंगतियों को दूर कराने में बीएलए-2 की भूमिका और जिम्मेदारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने बूथ स्तर पर मतदाता सूची से जुड़े कार्यों की लगातार निगरानी करने और पूरी सक्रियता के साथ जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया.

उन्होंने बीएलए-2 सदस्यों से बीएलओ और संबंधित अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने की अपील की, ताकि एसआइआर से जुड़े कार्यों में सामने आ रही विसंगतियों का समाधान कराया जा सके.

कार्यक्रम का संचालन श्याम कुमार महतो ने किया. मौके पर प्रखंड प्रमुख जितेंद्र नाथ बड़ाइक, पूर्व जिप उपाध्यक्ष चितरंजन महतो, पूर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू समेत बीएलए-2 सदस्य और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola