JLKM के पूर्व महासचिव दीपक महतो ने थामा आजसू का दामन, सुदेश महतो ने विलय की अफवाहों को किया खारिज

Updated:
विज्ञापन

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के साथ दीपक महतो और उनके समर्थक

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के पूर्व महासचिव दीपक महतो ने शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ आजसू पार्टी का दामन थाम लिया. आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो की उपस्थिति में उन्होंने घर वापसी की.

विज्ञापन

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो की उपस्थिति में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के पूर्व महासचिव दीपक महतो ने घर वापसी की. उनके साथ उज्ज्वल महतो, उत्कर्ष महतो, शशिभूषण भगत, सोम कुमार, अनिल खेरवार, बिरसा बाड़ा, एस मनोहर खलखो समेत अन्य नेताओं ने आजसू पार्टी का दामन थामा. केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि पार्टी पूरी तरह से एकजुट है और झारखंड के विकास एवं सामाजिक न्याय के लिए कृतसंकल्पित है. उनका हर कदम राज्य के हित में होगा. पार्टी में विभाजन और विलय की अफवाहों को खारिज करते हुए झारखंड के विकास, आंदोलन की भावना की रक्षा और सामाजिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी. इस मौके पर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, मांडू विधायक निर्मल महतो, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, रांची जिला अध्यक्ष संजय महतो, रांची महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, परवाज खान समेत अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि


जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर आजसू पार्टी के पदाधिकारियों ने रांची के प्रधान कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.

केंद्रीय सभा की वार्षिक बैठक धनबाद में


27 जनवरी को धनबाद के भटिंडा वॉटरफॉल में आजसू पार्टी की केंद्रीय सभा की वार्षिक बैठक आयोजित की गयी है. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो करेंगे. इस महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय समिति के सदस्य, विधायक, सांसद, जिला एवं प्रखंड पदाधिकारी, जिला परिषद के अध्यक्ष, सदस्य, और प्रमुख शामिल होंगे. वार्षिक योजनाओं पर चर्चा, संगठनात्मक सुदृढ़ता और भविष्य की रणनीतियों का निर्धारण किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Hemant Soren Gift: हेमंत सोरेन सरकार के इस गिफ्ट के लिए ब्लॉक और बैंक का चक्कर काट रहीं महिलाएं, अधिकारी ने बतायी ये वजह

ये भी पढ़ें: केंद्र सरकार को समय से भेज दें उपयोगिता प्रमाण पत्र, झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने सचिवों को दिया निर्देश

ये भी पढ़ें: रांची के मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल, DC और SSP ने ली मार्च पास्ट की सलामी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola