29.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उत्तर प्रदेश के बाद झारखंड को सबसे ज्यादा समय देंगे राहुल गांधी

झारखंड कांग्रेस ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्टीकर जारी किया. झारखंड उन तीन राज्यों में है, जहां राहुल गांधी सबसे अधिक समय देंगे. भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी झारखंड में 8 दिनों तक रहेंगे और 13 जिलों में 804 किलोमीटर की यात्रा करेंगे.

रांची, राजलक्ष्मी : कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने रविवार को प्रेसवार्ता की. इस दौरान झारखंड कांग्रेस ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्टीकर जारी किया. वहीं, विपक्ष पर हमला करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर कहते हैं कि राहुल गांधी को समझ आ गया है कि झारखंड की स्थिति सही नहीं है. झारखंड में जो तांडव चल रहा है, उसे हमारा नेतृत्व गंभीरता से ले रहा है. झारखंड में सरकार को गिराने का प्रयास चल रहा है. ऐसे में झारखंड उन तीन राज्यों में है, जहां राहुल गांधी सबसे अधिक समय देंगे. भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी झारखंड में 8 दिनों तक रहेंगे और 13 जिलों में 804 किलोमीटर की यात्रा करेंगे. मालूम हो कि झारखंड के अलावा उत्तर प्रदेश और असम को भी राहुल गांधी ज्यादा समय दे रहे हैं. उत्तर प्रदेश को 11 दिनों और असम को 8 दिनों का समय राहुल गांधी देंगे.

झारखंड में 2 फरवरी से शुरू हो सकती है राहुल की यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की झारखंड में शुरुआत अनुमानित 2 फरवरी से हो सकती है. जल्द ही इसका रूट मैप तैयार किया जाएगा. इसमें सभी गठबंधन दलों की भूमिका अहम रहेगी. हर क्षेत्र पर बड़े नेताओं को तैनात किया गया है. राजेश ठाकुर ने बताया कि इस यात्रा की शुरुआत मणिपुर से हो रही है, जहां जाने की फुर्सत प्रधानमंत्री को नहीं है. हम जनता की समस्याओं को सुलझाने के लिए आपकी सरकार आपके द्वार योजना के तहत लोगों के पास पहुंच रहे थे, इससे विपक्ष डर गई. केंद्रीय एजेंसियां गुलामों की तरह व्यवहार करते हुए, इस अच्छे काम में बाधा पहुंचाने का काम करती है.

केंद्र सरकार के आगे हम झुकेंगे नहीं : आलमगीर आलम

वहीं, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम कहते हैं कि केंद्र सरकार के आगे हम झुकेंगे नहीं. कांग्रेस से जनता को बहुत उम्मीद है. उम्मीद को पूरा करने के लिए एक बार फिर से राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की है, ताकि लोगों को सही मायने में न्याय मिल सके.

Also Read: झारखंड हाईकोर्ट से राहुल गांधी को राहत, अमित शाह के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी मामले में नहीं होगी पीड़क कार्रवाई

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें