ePaper

रांची के ओरमांझी में जन्मदिन के दिन ही युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

Updated at : 16 Nov 2023 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
रांची के ओरमांझी में जन्मदिन के दिन ही युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

परिजन जैसे ही कमरे के अंदर गये, वहां मिथिलेश का शव गमछी के सहारे पाइप से लटका हुआ था. सूचना मिलते ही वहां पुलिस पहुंची और शव को कब्जे कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया

विज्ञापन

रांची : ओरमांझी थाना क्षेत्र के रुक्का निवासी मिथिलेश सिंह (23) पिता-जगरनाथ महतो ने मंगलवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार मिथिलेश की पत्नी सुषमा देवी 15 दिन पूर्व ही अपने दो बच्चों को लेकर खूंटी स्थित मायके गयी थी. रोजाना की तरह मिथिलेश मंगलवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया. जब सुबह देर से तक मिथिलेश नहीं उठा, तब माता-पिता बाहर ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आयी.

परिजनों ने इसके बाद आसपास के लोगों को बुलाया और दरवाजा तोड़ा. परिजन जैसे ही कमरे के अंदर गये, वहां मिथिलेश का शव गमछी के सहारे पाइप से लटका हुआ था. सूचना मिलते ही वहां पुलिस पहुंची और शव को कब्जे कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. परिजनों के अनुसार 15 नवंबर को ही मिथिलेश का जन्मदिन भी था. बताया जाता है कि उसने अपनी जन्मदिन मनाने की तैयारी की थी. इसके लिए दोस्तों को आमंत्रित भी किया था. घटना के बाद घर में मातम का माहौल है.

Also Read: झारखंड: रांची की छात्रा ने धनबाद में की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद, हिरासत में कोचिंग संचालक

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola