सीएनटी स्पेशल एक्ट को लेकर विधानसभा में जोरदार हंगामा
रांची : मॉनसून सत्र के तीसरे दिन आज मंगलवार को विधानसभा में जोरदार हंगामा हो रहा है. हंगामा सीएनटी स्पेशल एक्ट में संसोधन को लेकर हो रहा है. विपक्ष अध्यादेश का विरोध कर रहा है. आपको बता दें कि सत्र के दूसरे दिन सोमवार को भी विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया था. कल झामुमो ने […]
रांची : मॉनसून सत्र के तीसरे दिन आज मंगलवार को विधानसभा में जोरदार हंगामा हो रहा है. हंगामा सीएनटी स्पेशल एक्ट में संसोधन को लेकर हो रहा है. विपक्ष अध्यादेश का विरोध कर रहा है. आपको बता दें कि सत्र के दूसरे दिन सोमवार को भी विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया था. कल झामुमो ने राज्यसभा चुनाव से पहले योगेंद्र साव से बातचीत के दौरान एडीजी अनुराग गुप्ता द्वारा हेमंत सोरेन को जाति सूचक शब्द कहे जाने का मामला उठाया.
आपके शहर में
झामुमो एडीजी अनुराग गुप्ता पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ा रहा. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पार्टी के विधायक वेल में घुस आये. सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. पक्ष और विपक्ष के बीच तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए