झारखंड के 82 स्कूलों को मिला Gold Medal, रांची के 6 प्राचार्य राजस्थान में लेंगे खास Training
झारखंड के 82 गोल्ड मेडल विजेता स्कूलों के प्रधानाध्यापक पांच दिवसीय प्रशिक्षण के लिए राजस्थान जाएंगे। जानिए पूरी खबर और चयनित शिक्षकों के नाम।
रांची. राज्य में थर्ड पार्टी के माध्यम से 1456 विद्यालयों का थर्ड पार्टी सर्टिफिकेशन कराया गया था. इनमें 82 विद्यालयों को गोल्ड मेडल मिला है. गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जायेगा. प्रशिक्षण के लिए चयनित शिक्षक राजस्थान जायेंगे.
आपके शहर में
रांची से छह विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का चयन प्रशिक्षण के लिए किया गया है. इनमें पीएम श्री आजाद हाइस्कूल के कुर्बान अली, मध्य विद्यालय बजरा के जीतेंद्र कुमार, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बरियातू के दीपक कुमार, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट जिला विद्यालय की डॉ यासमिन, मध्य विद्यालय जगन्नाथपुर के राजेश रंजन और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय लापुंग की अंजू मुंडा शामिल हैं.
16 सितंबर को दिल्ली के लिए होंगे रवाना
चयनित शिक्षक 16 सितंबर को रांची से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. इसके बाद प्रशिक्षण के लिए राजस्थान जायेंगे. प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को एक दिन स्थानीय स्कूलों का भ्रमण भी कराया जायेगा. इस दौरान उन्हें विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था और बेहतर कार्यप्रणाली से परिचित कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए