30.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

विकास कार्यों में सहयोग करें

बुढ़मू़ : योजना बनाओ अभियान को सफल बनाने के लिए प्रखंड परिसर में शनिवार को सम्मेलन का आयोजन किया गया़ इसका उदघाटन जिला परिषद उपाध्यक्ष पार्वती देवी, प्रमुख सुमन देवी, जिपस सुमन मुंडरी, बीडीओ शीलवंत भट्ट एवं पूर्व प्रमुख रामेश्वर पहान ने किया़ सम्मेलन के मुख्य अतिथि विधायक डाॅ जीतूचरण राम ने कहा कि योजना […]

बुढ़मू़ : योजना बनाओ अभियान को सफल बनाने के लिए प्रखंड परिसर में शनिवार को सम्मेलन का आयोजन किया गया़ इसका उदघाटन जिला परिषद उपाध्यक्ष पार्वती देवी, प्रमुख सुमन देवी, जिपस सुमन मुंडरी, बीडीओ शीलवंत भट्ट एवं पूर्व प्रमुख रामेश्वर पहान ने किया़
सम्मेलन के मुख्य अतिथि विधायक डाॅ जीतूचरण राम ने कहा कि योजना बनाओ अभियान सरकार की बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है़ इस योजना के माध्यम से पूरे झारखंड में टोला स्तर पर विकास का कार्य किया जायेगा़ इसके लिए हम सभी को एक मंच पर आकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना होगा़
इस अवसर पर उपप्रमुख जगजीवन महतो, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मो इम्तेयाज, बुढ़मू पंसस अर्चना देवी, अलबिनुस तिर्की, बालेश्वर महतो, झिबरा मुंडा, सत्यदेव यादव, भाजपा बुढ़मू मंडल अध्यक्ष जगलाल महतो, धरमू मुंडा व पूनम देवी, वार्ड सदस्य सुशील कुमार सहित अन्य मौजूद थे़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें