गोल, जुनून और ₹61 हजार का इनाम... अनगड़ा में शुरू हुई 55वीं बिरसा उरांव स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता

Updated:
विज्ञापन

फुटबॉल प्रतियोगिता के उदघाटन के अवसर पर उपस्थित अतिथि | Prabhat Khabar Network

अनगड़ा के गुड़ीडीह अमडू मैदान में 55वीं बिरसा उरांव स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, फाइनल 7 सितंबर को होगा।

विज्ञापन

अनगड़ा. गुड़ीडीह अमडू मैदान में शनिवार को 55वीं बिरसा उरांव स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी एवं जिप सदस्य रामवतार करकेट्टा ने संयुक्त रूप से किया. प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

उद्घाटन मैच जेएफसी टाटीसिलवे और डीजेआर फुटबॉल क्लब जिलिंगसेरेंग के बीच खेला गया. इसमें जेएफसी टाटीसिलवे ने 1-0 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया. प्रतियोगिता की विजेता टीम को 61 हजार रुपये, उपविजेता को 41 हजार रुपये तथा तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 15-15 हजार रुपये पुरस्कार दिये जायेंगे.

मुख्य अतिथि निर्मला भगत ने कहा कि खेल युवाओं को सही दिशा देने के साथ आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देता है. खेल के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं.

कमेटी अध्यक्ष अशोक एक्का ने अतिथियों का स्वागत किया. बताया गया कि सात सितंबर को प्रतियोगिता का फाइनल खेला जायेगा. फाइनल के मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो होंगे.

मौके पर मुखिया विजय उरांव, पंसस दिलीप बेदिया, भीम सिंह मुंडा, राजू महली, अमर सिंह मुंडा, सीताराम साहू, शंकर बेदिया, मो रिजवान, कनीलाल साहू, धर्मदेव रजवार, चिंटू मिश्रा, अजय नायक, जगरनाथ उरांव, चूमना उरांव, शशि प्रकाश लिंडा, सोहन बेक, लालू, विवेक समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola